scorecardresearch
 

लव, सेक्स और खून की साजिश... प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पति ने कर दी निर्मम हत्या

मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग में युवक अजय पटेल की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया. पुलिस ने 12 घंटे में मामला सुलझाते हुए प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में खुलासा हुआ कि पति और सहयोगियों ने पिटाई कर हत्या की और आत्महत्या दिखाने की कोशिश की. फिलहाल, मुख्य आरोपी फरार है.

Advertisement
X
फरार पति की तलाश में पुलिस.(Photo: Sachin Panday/ITG)
फरार पति की तलाश में पुलिस.(Photo: Sachin Panday/ITG)

बिहार के मोतिहारी में प्रेम प्रसंग, हत्या और उसे आत्महत्या का रूप देने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठलोहियर गांव के वार्ड नंबर सात में 25 वर्षीय अजय पटेल की निर्मम हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया. पुलिस ने इस जघन्य हत्याकांड की गुत्थी 12 घंटे के भीतर सुलझाते हुए मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना की जानकारी उस समय फैली जब सुबह ग्रामीणों को अजय पटेल का शव उसके बथान में फंदे से लटका मिला. देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही हरसिद्धि थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया.

यह भी पढ़ें: मोतिहारी जहरीली शराब कांड: मास्टरमाइंड लवकुश यादव गिरफ्तार, दिल्ली-यूपी में SIT की छापेमारी

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव की आंखों पर गंभीर चोट के निशान थे और गुप्तांग से खून बह रहा था. इसके बाद पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक जांच शुरू कर दी.

जांच में सामने आया प्रेम प्रसंग का एंगल

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक का गांव की एक शादीशुदा महिला से प्रेम संबंध था और दोनों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे. इसके बाद महिला के पति से मृतक की दुश्मनी बढ़ गई थी. आरोपी पति पहले से आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति बताया गया है और वह दो हत्याकांड में वांछित था.

Advertisement

डर के कारण मृतक दो महीने पहले लुधियाना चला गया था, जहां वह सिलाई का काम करता था. छह तारीख को वह अपने गांव लौटा था. पुलिस के अनुसार आठ तारीख की रात जब वह एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम से लौट रहा था, तब उसकी प्रेमिका ने उसे फोन कर अपने घर बुलाया.

इसके बाद महिला के पति और उसके सहयोगियों ने अजय पटेल की बेरहमी से पिटाई की, उसकी आंखें फोड़ दीं और धारदार हथियार से उसके गुप्तांग पर हमला किया. बाद में उसकी हत्या कर दी गई और शव को बथान में फंदे से लटका दिया गया ताकि घटना आत्महत्या लगे.

डॉग स्क्वायड से खुला राज, प्रेमिका गिरफ्तार

डॉग स्क्वायड की जांच के दौरान खोजी कुत्ता सीधे आरोपी के घर पहुंच गया. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रेमिका तब्बू को गिरफ्तार कर लिया. मौके से पुलिस ने मोबाइल फोन, रस्सी के टुकड़े और खून लगी मिट्टी बरामद की.

पूछताछ में महिला ने पूरे घटनाक्रम को स्वीकार कर लिया. उसके मोबाइल से मृतक की तस्वीर भी बरामद हुई. पुलिस के अनुसार महिला ने बताया कि उसके पति ने जबरन दूसरी शादी की थी और उसी के कहने पर उसने अपने प्रेमी को घर बुलाया था.

फरार आरोपी की तलाश जारी

Advertisement

घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी मो. असलम अपने सहयोगियों के साथ फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement