scorecardresearch
 

शपथ लेने को तैयार सम्राट सेना, मंत्रियों के नाम की फाइनल लिस्ट, देखिए कौन-कौन

बिहार में सम्राट चौधरी की अगुवाई वाले मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. बीजेपी और जेडीयू कोटे से मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं को फोन आने लगे हैं. सम्राट कैबिनेट में विजय कुमार सिन्हा की एंट्री होने जा रही है तो नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी मंत्री बन सकते हैं.

Advertisement
X
 बिहार में शपथ लेगी सम्राट की सेना (Photo-BJP)
बिहार में शपथ लेगी सम्राट की सेना (Photo-BJP)

बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के बाद 22 दिन के बाद आज कैबिनेट विस्तार होने जा रहा है. पटना के गांधी मैदान में दोपहर 12 बजे शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है. सम्राट कैबिनेट बीजेपी और जेडीयू नेताओं को मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन करके सूचना दे दी गई. 

सम्राट के अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में पुराने और नए चेहरों को शामिल किया जा रहा है. बीजेपी और जेडीयू दोनों ही पार्टियां अपने पुराने मंत्रियों के साथ कुछ नए नेताओं को कैबिनेट में शामिल कर सियासी संतुलन बनाने की रणनीति है? सम्राट कैबिनेट में 31 नए मंत्री शपथ ले सकते लेंगे. 

बिहार के मंत्रिमंडल विस्तार के लिए होने वाले शपथ ग्रहण समारोह का मुख्य फोकस पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार रहने वाले हैं. सम्राट चौधरी की कैबिनेट में उनकी एंट्री होने जा रही है. जेडीयू नेताओं ने उन्हें मंत्री बनने के लिए रजामंद कर लिया है. 

बीजेपी से कौन कौन बन रहा मंत्री

1.राम कृपाल यादव 
2.केदार गुप्ता 
3.नीतीश  मिश्रा  
4.मिथलेश तिवारी 
5.रमा निषाद  
6.विजय कुमार सिन्हा 
7.दिलीप जायसवाल  
8.प्रमोद चंद्रवंशी 
9.लखविंदर पासवान 
10.संजय टाइगर, 
11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र
12.नंद किशोर राम
13.रामचंद्र प्रसाद
14.अरुण शंकर प्रसाद

Advertisement

जेडीयू से कौन-कौन बन रही मंत्री

1.निशांत कुमार
2.श्रवण कुमार 
3.मदन सहनी 
4.लेसी सिंह 
5.श्वेता गुप्ता 
6.भगवान सिंह कुशवाहा
7.दामोदर रावत 
8.बुलो मंडल
9.सुनील कुमार
10.शीला मंडल
11.रत्नेश सदा
12.जमा खान
13.अशोक चौधरी

चिराग की पार्टी से कौन बनेगा मंत्री

1.संजय पासवान 
2.संजय सिंह 

मांझी के बेटे बनेंगे मंत्री

1.संतोष सुमन

कुशवाहा की बेटी बनेंगे मंत्री

1.दीपक प्रकाश

मंत्री बनने वाले नेताओं को आने लगे फोन
सम्राट चौधरी के अगुवाई वाले मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले नेताओं को मोबाइल पर फोन आने शुरू हो गए हैं. बीजेपी कोटे से मंत्री बनने वाले जिन नेताओं को शपथ लेने के लिए फोन आए हैं, उसमें नीतीश मिश्रा, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, रमा निषाद, प्रमोद चंद्रवंशी, लखेंद्र पासवान, संजय सिंह टाईगर और मिथिलेश तिवारी शामिल हैं.

बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व की तरफ से इन नेताओं को मंत्री पद की शपथ लेने के लिए फोन करके बोल दिया गया है. बीजेपी की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव को फोन गया है.बीजेपी से इंजिनियर शैलेंद्र को पहली बार मौका.

जेडीयू कोटे से कौन-कौन बन रहा मंत्री
जेडीयू की तरफ से शपथ लेने के लिए जिन नेताओं को फोन गए हैं, उसमें लेसी सिंह, मदन सहनी, भगवान सिंह कुशवाहा, श्वेता गुप्ता और सुनील कुमार का नाम है. जेडीयू से नए चेहरे में श्वेता गुप्ता को शपथ के लिए फोन आया है. जेडीयू से सभी पुराने चेहरों को कॉल आया. दामोदर रावत को भी कॉल आया.

Advertisement

चिराग और मांझी की पार्टी से कौन बनेगा मंत्री 
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी(आर) से पुराने चेहरों संजय सिंह और संजय पासवान को कैबिनेट में दोबारा से मौका दिया जा सकता है. इसके अलावा जीतनराम मांझी की पार्टी से उनके बेटे संतोष सुमन का मंत्री बनना तय माना जा रहा है.इसी तरह आरएलएम से उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश या उनकी पत्नी स्नेहलता कुशवाहा में से किसी एक को मंत्री बनाया जा सकता है. 

पीएम मोदी और नीतीश भी होंगे शामिल 

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल का विस्तार की लिए शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा,जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार शामिल होंगे. अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार शाम ही पटना पहुंच गए हैं. 
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement