scorecardresearch
 

बिहार: बख्तियारपुर में शराब विभाग की टीम पर हमला, पुलिस पर महिलाओं संग मारपीट का आरोप

बिहार के बख्तियारपुर में शराब विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. उन्होंने पुलिस की गाड़ियों पर पथराव भी किया. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने घर में घुसकर महिलाओं से मारपीट की थी जिसके बाद गांव वाले भड़क गए.

Advertisement
X
इस हिंसा में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. ( Representational Photo: Anil giri/ITG)
इस हिंसा में 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए. ( Representational Photo: Anil giri/ITG)

बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर से शराब विभाग टीम पर गांववालों ने हमला करने का मामला सामने आया है. यहां रानीसराय गांव में उत्पाद विभाग की टीम शराब के मामले में छापेमारी करने गई थी. इस दौरान ही ग्रामीणों ने टीम पर धावा बोल दिया.

गुरुवार रात उत्पाद विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि रानीसराय गांव में शराब के मामले का एक कथित आरोपी छिपा हुआ है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस की टीम आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए गांव पहुंची थी. 

बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, तो वहां मौजूद ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी बहस और कहासुनी शुरू हो गई. ग्रामीणों ने पुलिस पर महिलाओं से बदसलूकी के आरोप लगाए हैं.

पुलिस की गाड़ियों पर पथराव

देखते ही देखते ग्रामीण आक्रमक हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया. ग्रामीणों ने अचानक पुलिस की गाड़ियों पर चारों तरफ से पथराव करना शुरू कर दिया. इस हिंसक झड़प में पुलिस की गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं. पथराव के कारण पुलिस की कई गाड़ियों के शीशे चकनाचूर हो गए. 

Advertisement

इस हमले की चपेट में आने से दो से तीन पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. घटना के बाद उत्पाद विभाग की तरफ से बख्तियारपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है.

ग्रामीणों का आरोप: महिलाओं से की मारपीट

दूसरी तरफ, इस पूरे मामले को लेकर ने पुलिस टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि मद्यनिषेध पुलिस के जवानों ने जबरन उनके घरों में घुसकर महिलाओं की बुरी तरह से पिटाई की. ग्रामीणों के मुताबिक, पुलिस की इसी बर्बरता को देखकर लोग भड़क गए और उन्होंने जवाब में पुलिसकर्मियों पर हमला किया. हालांकि उत्पाद पुलिस फिलहाल इस मामले में चुप्पी साधे हुए है और कुछ भी बोलने से बच रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement