scorecardresearch
 

बेगूसराय में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई कार... तीन थाना प्रभारी समेत 4 लोगों की मौत

बिहार के बेगूसराय में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन थाना प्रभारियों और एक ड्राइवर की मौत हो गई. पटना से ट्रेनिंग लेकर मधेपुरा लौट रहे पुलिस अधिकारियों की कार साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में एक ट्रक से टकरा गई थी. हादसा इतना भीषण था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक थाना प्रभारी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

Advertisement
X
पटना में ट्रेनिंग प्रोग्राम से लौट रहे थे पुलिस अधिकारी. (Photo: Screengrab)
पटना में ट्रेनिंग प्रोग्राम से लौट रहे थे पुलिस अधिकारी. (Photo: Screengrab)

बिहार के बेगूसराय में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया. साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच-31 पर देर रात तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर में तीन थाना प्रभारियों समेत चार लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई.

मृतकों की पहचान रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान, बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, आरर थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमरेंद्र और निजी चालक ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है.

सभी पुलिस अधिकारी पटना में आयोजित एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने के बाद गुरुवार देर रात कार से मधेपुरा लौट रहे थे. इसी दौरान साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा के पास कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए.

यह भी पढ़ें: गोंडा में भीषण सड़क हादसा: एक्सीडेंट में घायलों की मदद करने पहुंचे लोगों को तेज रफ्तार SUV ने रौंदा, दो सगे भाइयों समेत 4 की मौत

हादसे में थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमरेंद्र, थाना प्रभारी नीरज कुमार और चालक ज्योतिष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल थाना प्रभारी साजन पासवान को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तत्काल बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई.

Advertisement

begusarai road accident three sho and driver killed after car collides with truck

घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार, सदर डीएसपी आनंद पांडेय समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया. बेगूसराय रेंज के डीआईजी शैलेश कुमार और मधेपुरा के एसपी भी सदर अस्पताल पहुंचे तथा पूरे मामले की जानकारी ली.

पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. हादसे के बाद मृतक पुलिस अधिकारियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक का माहौल बन गया. 

बेगूसराय एसपी मनीष कुमार ने कहा कि पटना से ट्रेनिंग से लौट रहे तीन थाना प्रभारी और उनका चालक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए. हादसा साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा के पास हुआ, जिसमें चारों की मौत हो गई. पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement