scorecardresearch
 

बगहा में डकैती गैंग का खुलासा, 9 अपराधी गिरफ्तार; हथियार, कारतूस और लूट का सामान बरामद

बिहार के बगहा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी, लूट और डकैती की घटनाओं में शामिल एक संगठित गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. भैरोगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस, चाकू, 11,740 रुपये नकद, लूट में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल और कई मोबाइल फोन बरामद किए.

Advertisement
X
बगहा में 9 अपराधी गिरफ्तार. (Photo: Representational )
बगहा में 9 अपराधी गिरफ्तार. (Photo: Representational )

बगहा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी, लूट और डकैती की कई घटनाओं में शामिल एक संगठित अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने डकैती की योजना बना रहे गिरोह के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से हथियार, जिंदा कारतूस, नकदी, लूटे गए मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं.

आरोपियों के पास से बरामद हुई पिस्टल समेत कई चीजें
पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि भैरोगंज थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरहा नदी किनारे स्थित एक आम के बगीचे में कुछ संदिग्ध लोग बड़ी आपराधिक वारदात की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया और बगीचे की घेराबंदी कर छापेमारी की गई. पुलिस को देखते ही सभी संदिग्ध भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया.

तलाशी के दौरान गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो पिस्टल, दो मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस, एक देशी कट्टा, एक धारदार चाकू, 11,740 रुपये नकद, लूट में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, छह मोबाइल फोन और हाल की लूट की घटनाओं में छीने गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए. पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह का संचालन तनवीर खान करता था. वह अपने साथियों के साथ सुनसान स्थानों पर बैठक कर लूट और डकैती की योजना बनाता था.

Advertisement

आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज हैं हत्या समेत कई मामले
पुलिस के अनुसार लूटे गए सामान को मुराद अली और कुनेन अंसारी के माध्यम से झुंझुन उर्फ जूना तक पहुंचाया जाता था. जहां उसे बेचकर नकदी हासिल की जाती थी. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तनवीर खान, गुड्डू अंसारी उर्फ इफ्तेखार, नबी आलम, मुराद अली, कलाम आलम, सरफराज आलम, कुनेन अंसारी, झुंझुन उर्फ जूना और बिट्टू जायसवाल के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से कई के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गृहभेदन, चोरी और लूट जैसे गंभीर मामलों में पहले से मुकदमे दर्ज हैं. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और इनके नेटवर्क की भी जांच कर रही है. इस विशेष टीम का नेतृत्व रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी और बगहा एसडीपीओ निहार भूषण कर रहे थे. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement