scorecardresearch
 

टेस्ला की इलेक्ट्रिक कार जल्द बिकेगी भारत में, 35,000 डॉलर है कीमत

अमेरिकी ऑटो दिग्गज टेस्ला मोटर्स ने मॉडल 3 कार पेश की है, जिसकी कीमत 35000 डॉलर रखी गई है. एक बार चार्ज करके इसे 345 किलोमीटर चलाया जा सकता है.

Advertisement
X
Tesla Model 3
Tesla Model 3

महंगी इलेक्ट्रिक कार्स बनाने वाली कंपनी टेस्ला मोटर्स जल्द ही भारत में भी अपनी गाड़ियों की बिक्री शुरू करने जा रही है. टेस्ला मोटर्स के एक आला अधिकारी ने बताया है कि कंपनी जल्द ही भारत में अपने सस्ते मॉडल्स की बिक्री शुरू करने वाली है जिनकी कीमत 35,000 डॉलर (लगभग 23 लाख रुपये) से शुरू होती है.

टेस्ला मोटर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इलोन कुछ और देशों में अपनी मॉडल 3 कार की ब्रिकी शुरू करने जा रही है. इसमें भारत, ब्राजील, सिंगापुर, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, दक्षिण कोरिया और दक्षिण अफ्रीका शामिल है'

गुरुवार को इस मॉडल के प्रोटोटाइप पेश करते हुए मस्क ने कहा कि इस मॉडल की कार का प्रोडक्शन 2017 से शुरू हो जाएगा.

उन्होंने बताया कि यह कार प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और एक बार चार्ज करने पर यह गाड़ी 345 किलोमीटर चलेगी.

Advertisement

गौरतलब है कि पिछले साल 27 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेस्ला मोटर्स के सिलिकन वैली स्थित कारखाने का दौरा किया था और कंपनी से बिजली उत्पादन की अगली पीढ़ी के बारे में चर्चा की थी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement