मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड 25 मार्च से अपनी नई एसयूवी Vitara Brezza की डिलिवरी शुरू करेगी. देश भर के 1,800 आउटलेट्स से इसकी बिक्री की जाएगी.
इस एसयूवी की दिल्ली एक्स से 9.68 लाख रुपये है. इसे 8 मार्च को लॉन्च किया गया था. बाजार में इसके सात वैरिएंट उपलब्ध हैं जिनमें टॉप एंड मॉडल डुअल टोन कलर स्कीम शामिल है.
कंपनी ने दावा किया है कि इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के लॉन्च के बाद से 2 हफ्तों में 70,000 इंक्वायरी और 20,000 बुकिंग कराई गई है.
इंजन
इस 5-स्पीड ट्रांसमिशन वाली एसयूवी में 200DDiS इंजल लगा है और इसे फिलहाल 1.3 लीटर डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया गया है. बाजार में इसके सात वैरिएंट- LDi,LDi (O),VDi, VDi(O),ZDi और ZDi+ मिलेंगे. कंपनी के मुताबिक इसके पेट्रोल वैरिएंट पर भी काम किया जा रहा है. कंपनी का दावा है कि यह 24.3 किमी प्रति लीटर की माइलेज देगी.
इंटीरियर
इस कॉम्पैक्ट एसयूवी के इंटीरियर में फोल्डर रियर सीट्स, सिस्टम, मूड लाइटिंग और सीट अंडर ट्रे जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इस एसयूवी में ड्राइवर एयरबैग दिया जाएगा जबकि पैसेंजर एयरबैग और एबीएस को ऑप्शनल रखा गया है. कस्टमर्स चाहें तो पैसेंजर एयरबैग के साथ भी इसे ले सकते हैं.
खास फीचर्स
इस कार में मैपकेयर के साथ इन्बिल्ट नेविगेशन, कीलेस एंट्री, रिवर्स पार्किंग कैमरा, पुश बटन स्टार्ट, क्रूज कंट्रोल, कूल्ड अपर ग्लवबॉक्स और स्लाइडिंग फ्रंट आर्म रेस्ट जैसे खास फीचर्स दिए गए हैं जो इसे बेहतर बनाएंगे.