जापानी ऑटो दिग्गज माजदा मोटर कॉरपोरेशन की स्पोर्ट्स कार MX5 को न्यूयॉर्क ऑटो शो में 'वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा गया. यह दमदार कार जापान में रोडस्टार के नाम से जानी जाती है.
दो सीटों वाली इस हल्की कार ने इस खिताब में पहली जगह बनाने के लिए Audi A4 और मर्सिडीज-बेंज जीएलसी को पीछे छोड़ा. इतना ही नहीं Mazda MX5 को 2016 के 'वर्ल्ड कार डिजाइन' का भी इनाम मिला है.
Toyota Mirai को बनी वर्ल्ड ग्रीन कार
दूसरी श्रेणियों में टोयोटा मोटर कॉरपोरेशन की Mirai (Hydrogen Fuel Cell) कार को 'वर्ल्ड ग्रीन कार' खिताब मिला.
गौरतलब है कि Mazda MX5 साल 2011 के बाद पाने वाली पहली जापानी कार है. 2011 में निसान मोटर कंपनी की लीफ इलेक्ट्रिक कार को यह पुरस्कार मिला था.
माजदा की कार को पहले भी मिला है यह अवॉर्ड
आपको बता दें कि माजदा के लिए पाने वाली पहली कार है नहीं है. इससे पहले 2008 में जापान में डमियो कही जाने वाली Mazda 2 कॉम्पैक्ट को यह खिताब मिला था.