scorecardresearch
 

Hero Honda के बाद अब Kawasaki और Bajaj भी हुए अलग

दशक बाद भारत में अलग हुए अलग हुए Bajaj ऑटो और Kawasaki, भारत में अब Kawasaki  मोटरसाइकिलों की बिक्री इंडिया कावासाकी मोटर्स प्रा.लि. द्वारा की जाएगी.

Advertisement
X
अलग हुए Bajaj ऑटो और Kawasaki
अलग हुए Bajaj ऑटो और Kawasaki

Bajaj ऑटो ने आज कहा कि उसने सहमति बनने के बाद जापान की Kawasaki कंपनी के साथ भारत में दशक भर पुराने अपने गठजोड़ को समाप्त करने का फैसला किया है. दोनों कंपनियों के बीच भारत में उत्पादों की बिक्री और सेवा संबंधी समझौता अगले महीने से समाप्त हो जाएगा.


पुणे स्थित बजाज आटो के प्रेसिडेंट (प्रोबाइकिंग) अमित नंदी ने एक बयान में कहा कि, Kawasaki और Bajaj ने आपसी सहमति से भारत में अपने टाइअप को एक अप्रैल 2017 से समाप्त करने का फैसला किया है. बजाज आटो इस समय आस्ट्रियन कंपनी भागीदारी पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

भारत में अब Kawasaki मोटरसाइकिलों की बिक्री इंडिया कावासाकी मोटर्स प्रा.लि. द्वारा की जाएगी. यह कावासाकी हैवी इंडस्ट्रीज जापान की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी है. यह यूनिट भारत में में जुलाई 2010 में स्थापित की गई जो कि बिक्री बाद सर्विस भी उपलब्ध कराएगी.

Advertisement


Kawasaki के पुराने ग्राहकों को भी बिक्री बाद सेवाएं इसी कंपनी से दी जायेगी. नंदी ने हालांकि कहा है, बजाज और कावासाकी में वर्तमान और भविष्य के व्यवसाय के मामले में अपने सहयोगात्मक संबंधों को बनाये रखेंगे. बजाज आटो ने कावासाकी के साथ अपने प्रोबाइकिंग नेटवर्क के जरिएअ कावासाकी मोटरसाइकिलों की बिक्री और बिक्री बाद सेवा के लिये 2009 में टाइअप किया था.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement