scorecardresearch
 

Volkswagen Taigun: 40 सेफ्टी फीचर्स, 8 गियर और बहुत कुछ! क्रेटा-सिएरा को टक्कर देने आई नई SUV

Volkswagen Taigun को कंपनी ने बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया है. कंपनी का दावा है कि इसमें 40 से ज्यादा सेफ़्टी फीचर्स दिए गए हैं. सबसे बड़ा बदलाव 1.0 TSI इंजन के तौर पर देखने को मिलता है, जिसमें नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है.

Advertisement
X
Volkswagen Taigun में कंपनी ने 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं. Photo: ITG
Volkswagen Taigun में कंपनी ने 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं. Photo: ITG

Volkswagen Taigun Launch Price: जर्मनी की प्रमुख कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने आज भारतीय बाजार में अपनी मशहूर एसयूवी  Taigun के नए अपडेटेड मॉडल को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. ये कंपनी की बेस्ट सेलिंग एसयूवी में से एक है. नई Taigun को पहले से ज्यादा मॉडर्न और आकर्षक बनाने पर खास ध्यान दिया गया है. कंपनी ने इसमें नए स्टाइलिंग एलिमेंट्स जोड़े हैं जिससे इसका रोड प्रेजेंस और बेहतर हो सके.  ग्राहकों के फीडबैक के आधार पर कई ऐसे बदलाव किए गए हैं जो इसे डेली ड्राइवर में ज्यादा कंफर्टेबल और प्रैक्टिकल बनाते हैं.

2021 में लॉन्च के बाद से Taigun ने कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में अपनी मजबूत पहचान बनाई है. 2020 के बाद से कंपनी ने 6 नए एसयूवी मॉडलों को बाजार में उतारा है, और इस दौरान कंपनी ने 1 लाख से ज्यादा एसयूवी कारों की बिक्री की है. जिसमें से 90% सेल्स अकेले Taigun से आए हैं. यह अपडेट सिर्फ हल्का-फुल्का नहीं, बल्कि डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव लेकर आया है. खास बात यह है कि इसमें अब नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है, जिससे ड्राइविंग और आसान हो गई है.

Volkswagen Taigun
Volkswagen Taigun के कीमतों का ऐलान अभी नहीं किया गया है. Photo: ITG

कितनी बदली है एसयूवी

नई Taigun के बेसिक स्ट्रक्चर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. लुक और डिज़ाइन काफी हद तक पहले जैसा ही है. लेकिन एक्सटीयर में थोड़े बहुत बदलाव जरूर किए गए हैं, जो इसे फ्रेश लुक देते हैं. इसका डिजाइन कंपनी की फ्लैगशिप SUV Tayron R-Line से इंस्पायर्ड है. अब इसमें इल्यूमिनेटेड VW लोगो, नए LED हेडलैम्प्स और बीच में कनेक्टेड लाइट बार दिया गया है. ग्रिल पहले से पतली कर दी गई है और बंपर को नए हॉरिजॉन्टल स्लैट्स और क्रोम टच के साथ डिजाइन किया गया है. GT वेरिएंट में ब्लैक थीम दी गई है, जिसमें ग्रिल, अलॉय व्हील्स और एक्सटीरियर ट्रिम्स ब्लैक आउट हैं.

Advertisement

इस एसयूवी को कुल 9 कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. जिसमें अवाकाडो पर्ल, स्टील ग्रे, कैंडी व्हाइट, डीप ब्लैक, वाइल्ड चेरी रेड, लावा ब्लू, रिफ्लेक्स सिल्वर, कॉर्बन स्टील और कॉर्बन स्टील मैट कलर शामिल हैं. 

साइड प्रोफाइल में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन 17-इंच अलॉय व्हील्स को नया ग्लॉस ब्लैक डिजाइन दिया गया है. पीछे की तरफ अब इल्यूमिनेटेड लोगो, नए LED टेललैम्प्स और सीक्वेंशियल टर्न इंडिकेटर दिए गए हैं. साथ ही बंपर को भी अपडेट किया गया है, जिससे SUV का लुक ज्यादा मॉडर्न लगता है.

Volkswagen Taigun
Taigun के केबिन में कंपनी ने 10.1-इंच का अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया है. Photo: volkswagen.co.in

केबिन में क्या है ख़ास

कार के अंदर का लेआउट पहले जैसा ही रखा गया है, लेकिन नए कलर ऑप्शन और टू-टोन फिनिश के साथ इसे ज्यादा प्रीमियम बनाया गया है. अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से 6 तरह के अपहोल्स्ट्री ऑप्शन मिलते हैं. इसमें बड़ा 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 10.1-इंच का अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. यह सिस्टम अब ज्यादा स्मूद सॉफ्टवेयर, नए ग्राफिक्स और AI बेस्ड फीचर्स के साथ आता है, जिससे रियल टाइम जानकारी और बेहतर वॉइस कंट्रोल मिलता है.

इंजन और परफॉर्मेंस 

नई Taigun में वही पुराने टर्बो पेट्रोल इंजन मिलते हैं. इसमें 1.0-लीटर TSI इंजन दिया गया है. जो 115hp की पावर और 178Nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसके अलावा दूसरे वेरिएंट में 1.5-लीटर TSI पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 150hp की पावर और 250Nm टॉर्क जनरेट करता है. सबसे बड़ा बदलाव 1.0 TSI इंजन के तौर पर देखने को मिलता है, जिसमें नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो पहले वाले 6-स्पीड यूनिट की जगह आया है. 

Advertisement

हालांकि 6-स्पीड मैनुअल ऑप्शन अभी भी मिलता है. 1.5 TSI इंजन के साथ 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है. साथ ही 1.5 TSI वेरिएंट में अब रियर डिस्क ब्रेक भी जोड़े गए हैं. कंपनी का दावा है कि 1.0 TSI इंजन के माइलेज में करीब 5.8 प्रतिशत तक सुधार हुआ है. यानी अब यूजर को ज्यादा बेहतर माइलेज मिलने की उम्मीद है.

Volkswagen Taigun
Volkswagen Taigun के साइज और डायमेंशन भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. Photo: ITG

कंपनी इस SUV के साथ 4 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है. इसके अलावा 4 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 3 फ्री लेबर सर्विस भी मिलती हैं. कुल मिलाकर, नई Taigun फेसलिफ्ट अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश, फीचर-लोडेड और टेक्नोलॉजी से लैस हो गई है, जो मिडसाइज SUV सेगमेंट में इसकी पकड़ को और मजबूत कर सकती है. बाजार में इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टॉस, मारुति ग्रैंड विटारा और टाटा सिएरा जैसी एसयूवी से है. 

फीचर्स की भरमार

कंपनी का दावा है कि, Taigun फेसलिफ्ट में अब 40 से ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं. इसमें पैनोरमिक सनरूफ भी दिया गया है. इसके अलावा इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी सपोर्ट, एम्बिएंट लाइटिंग और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं. AC सिस्टम को भी अपडेट किया गया है, जिससे कूलिंग पहले से बेहतर हो गई है.

Advertisement

सेफ्टी में भी दमदार

सेफ्टी के मामले में भी यह SUV काफी मजबूत है. फॉक्सवैगन का दावा है कि, इस एसयूवी में 40 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्र्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX माउंट्स और ऑटो डिमिंग IRVM जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी का कहना है ये नया मॉडल भी पिछले वर्जन की ही तरह 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement