विनफास्ट (VinFast) के लिए सितंबर 2026 शानदार रहा है. पिछले साल के सितंबर के मुकाबले इस साल कंपनी ने भारतीय बाजार में कई गुना ज्यादा गाड़ियां बेची हैं. जहां सितंबर 2025 में कंपनी ने सिर्फ 376 यूनिट्स को बेचा था. वहीं इस साल सितंबर में कंपनी ने 1,853 यूनिट्स को डिस्पैच किया है.
ईयर-ऑन-ईयर ये ग्रोथ 392.8 परसेंट की है. वहीं नंबर्स में बात करें, तो पिछले साल के सितंबर के मुकाबले इस साल सितंबर में कंपनी ने 1,477 कारें ज्यादा बेची हैं. कंपनी के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार लिमो ग्रीन है. इस कार को कंपनी आम लोगों को नहीं बेचती है.
बल्कि लिमो ग्रीन विनफास्ट की ही कैब सर्विस प्रोवाइडर एसएम ग्रीन खरीदती है. ऑटो पंडित्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने इस सितंबर कुल 850 लिमो ग्रीन को बेचा है. इसके बाद दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल विनफास्ट वीएफ 7 है, जिसकी सितंबर में 625 यूनिट्स बिकी हैं. पिछले साल कंपनी ने इसकी 158 यूनिट्स बेची थी.
ईयर-ऑन-ईयर कार की सेल्स में 295.6 परसेंट की ग्रोथ है. इन दोनों मॉडल के बदौलत कंपनी की 79.6 परसेंट सेल्स हुई हैं. वीएफ-6 ने भी ग्रोथ दर्ज की है. जहां पिछले सितंबर कंपनी ने इसकी 218 यूनिट्स को डिस्पैच किया था. वहीं इस साल कंपनी ने 323 यूनिट्स सितंबर में डिस्पैच की है. यानी ईयर-ऑन-ईयर ये 48.2 परसेंट की ग्रोथ है.
यह भी पढ़ें: एक दिन में 10 हजार लोगों ने खरीदी TATA कार... नवरात्रि में हुई रिकॉर्ड तोड़ बिक्री
एमपीवी 7 की सिर्फ 55 यूनिट्स ही सितंबर में बिकी हैं. ये कंपनी के पोर्टफोलियो में लेटेस्ट प्रोडक्ट है. इस कार की कीमत 20.39 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. इसमें 60.13 kWh की बैटरी मिलती है. एमपीवी की क्लेम्ड रेंज 517 किलोमीटर है. कंपनी की मानें, तो इस कार को 10 से 70 परसेंट तक चार्ज करने में सिर्फ 30 मिनट का वक्त लगता है.
वहीं कंपनी के दूसरी सबसे ज्यादा बकने वाले कार की बात करें, तो ये विनफास्ट वीएफ 7 है. ये कार 22.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर आती है. इस 5 सीटर एसयूवी में 70kWh की बैटरी दी गई है, जो 532 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज के साथ आती है.
यह भी पढ़ें: 10 एयरबैग की सेफ्टी वाली SUV के दीवाने हुए लोग... पहले महीने इतनी हुई बिक्री
विनफास्ट की ग्रोथ में एक बड़ा फैक्टर दो नए मॉडल्स- लिमो ग्रीन और एमपीवी 7 का शामिल होना भी है. हालांकि, इन दोनों मॉडल्स को एक तरफ भी कर दें, तो कंपनी ने वीएफ 6 और वीएफ 7 की कुल 948 यूनिट्स को इस साल सितंबर में बेचा है, जो पिछले साल की 376 यूनिट्स के मुकाबले 152.1 परसेंट की ग्रोथ दिखाता है.