किआ मोटर्स के लिए सितंबर का महीना शानदार रहा है. इस महीने ही कंपनी ने अपनी पहली हाइब्रिड एसयूवी को भारत में लॉन्च किया है. पहले ही महीने इस कार की सेल्स अच्छी हुई हैं. हम बात कर रहे हैं किआ सोरेंटो (Kia Sorento) की, जिसे अच्छे खासे नंबर्स में कंपनी ने सितंबर महीने में बेचा है. (Photo: ITG)
भारतीय बाजार में कार का पहला महीना था. 4 सितंबर को लॉन्च हुई कार की 1,739 यूनिट्स इस महीने बिकी हैं. ये आंकड़ा होलसेल्स का है. सितंबर महीने में ये किआ का 5वां सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल रहा है. लॉन्च से पहले इस कार की 365 यूनिट्स डीलर्स को डिस्पैच की गई थी. यानी कुल होलसेल्स 2104 यूनिट्स तक पहुंच जाती है. (Photo: kia.com)
सितंबर महीने में किआ इंडिया ने अपनी बेस्ट मंथली सेल्स हासिल की है. इस महीने कंपनी ने 32,017 गाड़ियां बेची हैं, जो पिछले साल सितंबर के मुकाबले 40 परसेंट ज्यादा है. ये पहला मौका है जब कंपनी ने 30 हजार यूनिट्स की सेल्स का आंकड़ा पार किया है. अक्टूबर 2025 में कंपनी ने 29,556 कारें बेची थी, जो इससे पहले तक बेस्ट मंथली डेटा था. (Photo: kia.com)
सोरेंटो एक शानदार एसयूवी है, जो हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आती है. इस कार की कीमत 27.99 लाख रुपये से शुरू होकर 40.39 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. इसमें दो इंजन का ऑप्शन मिलता है. एसयूवी 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सेटअप में आती है. दूसरा विकल्प 2.2 लीटर का टर्बो डीजल इंजन है. (Photo: kia.com)
हाइब्रिड सेटअप में पेट्रोल इंजन 180 एचपी की पावर और 265 एनएम का टॉर्क ऑफर करता है. वहीं इलेक्ट्रिक मोटर 65 एचपी की पावर और 264 एनएम का टॉर्क देता है. दूसरी तरफ डीजल 193 एचपी की पावर और 442 एनएम टॉर्क के साथ आता है. ये एसयूवी 6-सीटर और 7-सीटर अवतार में आती है. (Photo: kia.com)
फीचर्स की बात करें, तो इसमें 12.3 इंच का डुअल डिस्प्ले, हेड्स-अप डिस्प्ले, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड टेलगेट, एक पैनोरोमिक सनरूफ और सेकंड रो में कैप्टन सीट्स मिलती हैं, जो वेंटिलेशन के साथ आती हैं. (Photo: kia.com)
सेफ्टी की बात करें, तो किआ सोरेंटो में 10 एयरबैग्स, 360 डिग्री कैमरा, डुअल डैशकैम्स और लेवल-2 ADAS मिलता है. इस कार का सीधा मुकाबला जीप मेरिडियन, स्कोडा कोडियाक और फॉक्सवैगन टेरॉन से है. वैसे कीमत की वजह से ये कार फॉर्च्यूनर का भी कंपटीशन बन सकती है. (Photo: kia.com)