scorecardresearch
 

लगेगा महंगाई का झटका! 1 जून से बढ़ सकती हैं इन बाइक्स की कीमतें

Triumph price hike: नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जल्द ही आपको इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. दरअसल, 1 जून से कुछ बाइकों की कीमतें बढ़ सकती हैं. रिपोर्ट्स की मानें, तो ट्रायम्फ अपनी 400 सीरीज की मोटरसाइकिलों की कीमतें बढ़ाने वाली है. इस साल की शुरुआत में कंपनी ने इन बाइक्स में इंजन अपडेट किया था.

Advertisement
X
Triumph Tracker 400 की कीमत 2.46 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. (Photo: Triumph)
Triumph Tracker 400 की कीमत 2.46 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है. (Photo: Triumph)

ट्रायम्फ (Triumph) की मोटरसाइकिलें जल्द ही महंगी हो सकती हैं. कंपनी अपनी 400 रेंज की कीमतों में इजाफा कर सकती है. 400 सीरीज में कंपनी की ट्रायम्फ स्पीड टी4, ट्रायम्फ स्पीड 400, स्क्रैम्बलर 400 एक्स, स्क्रैम्बलर 400 एक्ससी और ट्रायम्फ थ्रक्सटन 400 आती हैं. इन सभी की कीमतें 1 जून 2026 से बढ़ सकती हैं. 

हालांकि, कंपनी ने आधिकारिक रूप से इसकी जानकारी नहीं दी है. रिपोर्ट्स की मानें, तो मुंबई बेस्ड एक डीलरशिप ने इसके संकेत दिए हैं. ब्रांड इन बाइकों की कीमत 5000 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये तक बढ़ा सकता है. कीमतों में इजाफा मॉडल्स के आधार पर होगा.

2026 की शुरुआत में हुईं थी सस्ती 

इस साल की शुरुआत में कंपनी ने ट्रायम्फ 400 रेंज को अपडेट किया है. इन सभी बाइकों में कंपनी ने 350 सीसी का इंजन दिया, जिससे उन्होंने पिछले साल सितंबर में हुई जीएसटी बदलाव का लाभ मिल सके. दरअसल, पिछले साल सितंबर में सरकार ने जीएसटी दरों में बदलाव किया, जिससे 350 सीसी तक के इंजन वाली बाइकों पर जीएसटी रेट 18 फीसदी तय किया गया है. 

यह भी पढ़ें: रॉयल एनफील्ड का बिगड़ेगा खेल! Triumph ने लॉन्च की सस्ती 350 सीसी बाइक्स, कीमत बस इतनी

Advertisement

इस साल की शुरुआत तक ट्रायम्फ की बाइकों को ये लाभ इंजन की वजह से नहीं मिल रहा था. कंपनी ने नए इंजन को जोड़ने के साथ ही विभिन्न मॉडल्स की कीमतों को भी कम किया था. ट्रायम्फ स्क्रैम्बलर 400 और थ्रक्सटन 400 की कीमतें क्रमशः 10 हजार से 11 हजार रुपये तक कम हुई थी. 

पहले जितनी हो जाएंगी कीमतें

अगर रिपोर्ट्स की मानें, तो ये लाभ लंबे समय तक नहीं रहेगा. क्योंकि कंपनी जल्द ही इन बाइकों को कीमतों में इजाफा करने वाली है. अगर कंपनी इजाफा करती है, तो इन मोटरसाइकिलों की कीमतें पहले जितनी ही हो जाएगी. यानी इंजन भी छोटा हो गया और कीमत भी लगभग उतनी ही हो जाएगी. 

यह भी पढ़ें: Speed T4: रेट्रो-मॉर्डन लुक... धांसू फीचर्स! Triumph ने लॉन्च की अपनी सबसे सस्ती बाइक, कीमत है इतनी

फिलहाल कंपनी के पोर्टफोलियो में Triumph Speed T4 सबसे सस्ती बाइक है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1.95 लाख रुपये है. कंपनी ने 350सीसी इंजन को जोड़ते वक्त इस बाइक कीमतों में कोई कटौती नहीं की थी. अपडेटेड रेंज में कंपनी ने 349सीसी का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड इंजन दिया है. इस इंजन को अलग-अलग बाइक के लिए अलग-अलग ट्यून किया गया है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement