13 May 2026
By: Aajtak Auto
टोयोटा की गाड़ियों को लोग उनके भरोसे के लिए जानते हैं, लेकिन हर टोयोटा के लिए ऐसा नहीं कहा जा सकता है. खासकर उनके लिए जो रिबैज्ड हैं.
Photo: GNCAP
टोयोटा और सुजुकी के बीच एक समझौता हुआ था, जिसके तहत दोनों कंपनियां अपनी कुछ गाड़ियों को रिबैज करके बेचती हैं.
Photo: toyota.co.za
हालांकि, टोयोटा ही मारुति की ज्यादातर गाड़ियों को अपने बैज के तहत बेचती है. ऐसी ही एक गाड़ी टोयोटा ग्लैंजा है, जो मारुति सुजुकी बलेनो का रिबैज्ड वर्जन है.
Photo: toyota.co.za
अफ्रीकी मार्केट में भारत में बनी ये कार टोयोटा स्टारलेट नाम से बिकती है. ग्लोबल एनकैप (NCAP) ने इसकी टेस्टिंग अफ्रीका के लिए की है.
Photo: GNCAP
ग्लोबल क्रैश टेस्ट में Toyota Starlit ने जीरो स्टार हासिल किए हैं. कार को जीरो स्टार एडल्ट ऑक्यूपेंट में और 3 स्टार चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में मिले हैं.
Photo: GNCAP
ऐसा नहीं है कि कार ने टेस्ट में जीरो पॉइंट स्कोर किए हैं. सेफ्टी रेटिंग में कार को 34 पॉइंट्स एडल्ट और 29.33 पॉइंट चाइल्ड ऑक्यूपेंट में 49 में से मिले हैं.
Photo: GNCAP
टेस्ट में पाया गया है कि सिर और सीने के हिस्से क्रैश में काफी ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. ध्यान रखें कि अफ्रीका में मिलने वाली कार के टॉप वेरिएंट में भी साइड एयरबैग नहीं आते हैं.
Photo: GNCAP
टोयोटा स्टारलेट में सिर्फ ड्राइव और फ्रंट पैसेंजर के लिए एयरबैग मिलते हैं. इसमें ईएससी और आइसोफिक्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
Photo: GNCAP
ध्यान रखें कि भारत में टेस्ट हुई मारुति सुजुकी बलेनो ने क्रैश टेस्ट में 4-स्टार हासिल किए हैं. टॉप ट्रिम में अच्छी हेड और नेक प्रोटेक्शन बताई गई थी.
Photo: toyota.co.za
हालांकि, 2025 में हुए लैटीन एनकैप में इस कार में खराब परफॉर्म किया था. शुरुआत में कार को सिंगल स्टार रेटिंग मिली, जिसे बाद में बेहतर फीचर होने पर 2-स्टार कर दिया गया था.
Photo: toyota.co.za
Video: GNCAP