7 May 2026
By: AShwin Satyadev
बाइक और स्कूटर की खबरों में आमतौर पर नई लॉन्च, माइलेज या फीचर्स की बात होती है. लेकिन आज जो खबर है, वो थोड़ी हटके है.
Photo; Bmw.com
सोचिए, स्कूटर में पेट्रोल नहीं, बैटरी नहीं, बल्कि हाइड्रोजन के छोटे-छोटे कैनिस्टर लगेंगे. खाली हुआ तो बदल दिया, जैसे गैस सिलेंडर बदलते हैं.
Photo: Suzuki.com
सुनने में अजीब लगता है, लेकिन टोयोटा यही करने की तैयारी में है. और अगर यह चल गया, तो आने वाले वक्त में सड़कों पर स्कूटर का पूरा खेल बदल सकता है.
Photo: AP
दरअसल, Toyota ने एक हाइड्रोजन फ्यूल सेल स्कूटर का पेटेंट फाइल किया है, जो आने वाले समय में टू-व्हीलर इंडस्ट्री की दिशा बदल सकता है.
Photo: AP
इस पेटेंट में एक ऐसे स्कूटर का जिक्र है जो पुराने सुजुकी बर्गमैन 400 पर बेस्ड है. इसमें पेट्रोल की जगह प्री-फिल्ड हाइड्रोजन कैनिस्टर का इस्तेमाल किया जाएगा.
Photo: Suzuki.com
यानी जब टैंक खाली हो जाए, तो उसे रिफिल कराने की जरूरत नहीं होगी. आप सीधे खाली कैनिस्टर हटाकर नया भरा हुआ कैनिस्टर लगा सकते हैं.
Photo: AMCN
यह सिस्टम खास स्टेशनों पर काम करेगा जहां ऐसे कैनिस्टर उपलब्ध होंगे. इस प्रोजेक्ट में सुजुकी भी शामिल है और दोनों कंपनियां मिलकर हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ा रही हैं.
Photo: Suzuki.com
इस स्कूटर में हाइड्रोजन टैंक को आगे की तरफ खास तरीके से लगाया गया है. टैंक एक क्रैडल में फिट होगा जो आसानी से बाहर की ओर घूम सकता है.
Photo: AMCN
इससे हाइड्रोजन टैंक को निकालना आसान हो जाता है. एक दूसरे डिजाइन में टैंक को साइड से निकालने के लिए रिट्रैक्टेबल आर्म्स दिए गए हैं.
Photo: Suzuki.com
इस स्कूटर में हाइड्रोजन को जलाने के बजाय फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.
Photo: Suzuki.com
यह तरीका ज्यादा एफिशिएंट माना जाता है क्योंकि इसमें हाइड्रोजन से सीधे बिजली बनाई जाती है, जिससे एनर्जी लॉस कम होता है.
Photo: Suzuki.com
हाइड्रोजन से चलने वाले टू-व्हीलर्स पर कई कंपनियां काम कर रही हैं, लेकिन अभी तक किसी को बड़ी कामयाबी नहीं मिली है.
Photo: Suzuki.com
भारत में बजाज ऑटो ने भी संकेत दिए थे कि, उसकी सहयोगी कंपनी चेतक टेक्नोलॉजी लिमिटेड इस दिशा में काम कर रही है.
Photo: Chetak.com
हालांकि बजाज ने पिछले साल दुनिया की पहली सीएनजी बाइक Bajaj Freedom 125 लॉन्च कर सबको चौंका दिया था.
Photo: ITG