scorecardresearch
 

भारत को लेकर बड़ी तैयारी, एक नहीं तीन-तीन SUV लेकर आ रही है ये कंपनी

रेनो भारतीय बाजार को लेकर बड़ी तैयारी में है. कंपनी एक या दो नहीं बल्कि तीन-तीन नई एसयूवी को लेकर आ रही है. कंपनी पिछले साल के अंत तक इन सभी मॉडल्स को लॉन्च कर सकती है, जो अलग-अलग कंज्यूमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किए जा रहे हैं. इसमें छोटी एसयूवी से लेकर 7 सीटर एसयूवी तक शामिल हैं. आइए जानते हैं इनकी डिटेल्स.

Advertisement
X
Renault Bridger का कॉन्सेप्ट कंपनी ने हाल में ही पेश किया है. (Photo: Renault)
Renault Bridger का कॉन्सेप्ट कंपनी ने हाल में ही पेश किया है. (Photo: Renault)

रेनो ने भारतीय बाजार में अपनी दमदार एसयूवी डस्टर को हाल में लॉन्च किया है. ये एक मात्र SUV नहीं है, जिसे फ्रेंच कार निर्माता ने भारत के लिए प्लान किया है. बल्कि कंपनी अपने पोर्टफोलियो को एक्सपैंड करने के लिए कई दूसरी एसयूवी को भी लॉन्च करने वाली है. कंपनी भारतीय बाजार में अपनी मौजूदगी को बेहतर करना चाहती है. 

भारतीय बाजार में मिड-साइज एसयूवी काफी पॉपुलर हैं. भारत में एसयूवी की दीवानगी को देखते हुए रेनो ने कुछ प्लान किया है. कंपनी मिड साइज एसयूवी के बाद नए प्रोडक्ट्स ला रही है. रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी तीन नई एसयूवी को लॉन्च करेगी. 

डस्टर का हाइब्रिड अवतार

सबसे पहली रेनो डस्टर हाइब्रिड है. वैसे तो कंपनी ने इस कार को लॉन्च ही कर दिया है, सिर्फ इसके हाइब्रिड वर्जन की कीमतों का ऐलान होना बाकी है. साथ ही 2026 के लिए रेनो डस्टर हाइब्रिड की सभी यूनिट्स बुक भी हो चुकी हैं. रेनो की मानें तो मेट्रो शहरों में रहने वाले 40 परसेंट खरीदारों (जिन्होंने डस्टर बुक की है) ने डस्टर हाइब्रिड को चुना है. 

यह भी पढ़ें: Renault Duster का माइलेज आया सामने, एक लीटर में चलेगी इतने KM

ये कार 1.8 लीटर के नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ आएगी. इसमें एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा. इस सिस्टम की मदद से आप शहर में ड्राइव करते हुए 80 परसेंट टाइम कार को ईवी पर चला सकेंगे. 

Advertisement

7-सीटर एसयूवी के लिए रहें तैयार

इसके अलावा कंपनी बोरियल (Boreal) एसयूवी पर काम कर रही है, जो डस्टर के प्लेटफॉर्म पर ही बेस्ड होगी. ये कार 7-सीटर अवतार में आएगी. हालांकि, इस कार का लुक डस्टर से थोड़ा ही अलग होगा. ये साइज में बड़ी और ज्यादा व्हीलबेस के साथ आएगी. कार थ्री-रो सेटअप के साथ आएगी. 

यह भी पढ़ें: Mini Duster से उठा पर्दा... भारत में जल्द लॉन्च होगी Renault Bridger

इसमें भी 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. कार में डस्टर वाला 1.0 लीटर  इंजन नहीं मिलेगा. कंपनी इसका हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च कर सकती है. उम्मीद है कि कंपनी बोरियल को इस साल के अंत तक लॉन्च कर सकती है. हालांकि, इसका हाइब्रिड वर्जन 6 महीने बाद यानी अगले साल लॉन्च होगा. 

कॉम्पैक्ट एसयूवी भी है लिस्ट में

इन दोनों गाड़ियों के अलावा रेनो एक कॉम्पैक्ट एसयूवी पर भी काम कर रही है. हाल में ही कंपनी ने इसका कॉन्सेप्ट पेश किया था. हम बात कर रहे हैं रेनो ब्रिजर (Bridger) की, जिसे कंपनी अगले साल तक लॉन्च कर सकती है. इस कार के लिए कंपनी 1.2 लीटर का एमपीएफआई टर्बो पेट्रोल इंजन डेवलप कर रही है. कार सीएनजी में भी आ सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement