scorecardresearch
 

Maruti Suzuki Brezza: नेक्सन-पंच कोई नहीं है टक्कर में, 15 लाख ने खरीदी ये SUV

Maruti Suzuki देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है. ब्रांड ने इस हफ्त अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट एसयूवी ब्रेजा का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च किया है. अब ये कार पहले से ज्यादा इंजन ऑप्शन के साथ आती है. अब तक इस कार की 15 लाख से ज्यादा यूनिट्स मारुति सुजुकी ने बेच दी है. मारुति ने इस एसयूवी को 2016 में पहली बार लॉन्च किया था.

Advertisement
X
Maruti Suzuki Brezza Facelift 7.40 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई है. (Photo: ITG)
Maruti Suzuki Brezza Facelift 7.40 लाख की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई है. (Photo: ITG)

मारुति सुजुकी ने भारतीय बाजार में अपनी नई ब्रेजा (Brezza Facelift) को लॉन्च कर दिया है. ये कार अब तीन पावरट्रेन ऑप्शन- 1 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.5 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट में आती है. लॉन्च से ठीक पहले इस कार ने एक बड़ा माइलस्टोन हासिल किया है. 

मारुति ने इस कार को पहली बार मार्च 2016 में लॉन्च किया था. उस वक्त कंपनी इसे विटारा ब्रेजा के नाम से लेकर आई थी. हालांकि, 2022 में पहले फेसलिफ्ट के साथ कंपनी ने इसके नाम को बदलकर ब्रेजा कर दिया, जबकि विटारा को ग्रैंड के साथ जोड़कर ग्रैंड विटारा लॉन्च की दी. 

कितनी हुई है सेल?

ब्रेजा की अब तक 15 लाख से ज्यादा यूनिट्स मारुति सुजुकी ने बेच दी हैं. घरेलू मार्केट में इस कार की 14.6 लाख यूनिट्स बिकी हैं, जबकि मारुति ब्रेजा की 52,828 यूनिट्स एक्सपोर्ट हुई हैं. मारुति ब्रेजा देश की बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी है. टाटा नेक्सन के मुकाबले इस कार की 4.22 लाख यूनिट्स ज्यादा बिकी हैं. 

यह भी पढ़ें: 5 स्टार सेफ्टी, 25KM का माइलेज, आ रही है नई Maruti SUV

टाटा नेक्सन की 10,92,239 यूनिट्स बिकी हैं. वहीं टाटा पंच ने भी हाल में ही 8 लाख यूनिट्स की सेल का आंकड़ा पार कर लिया है. ये तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी है. अब मारुति ने बेस्ट सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी का नया वर्जन लॉन्च कर दिया है, जिसमें एक नया इंजन भी दिया गया है.

Advertisement

कब कितनी यूनिट्स बिकी हैं?

वित्तवर्ष 2016 में ब्रेजा की 5563 यूनिट्स (क्योंकि कार मार्च 2016 में ही लॉन्च हुई थी) बिकी थी. वहीं वित्तवर्ष 2017 में 1.08 लाख, वित्तवर्ष 2018 में 1.48 लाख, वित्तवर्ष 2019 में 1.57 लाख, 2020 में 1.10 लाख, 2021 में 94,635 यूनिट्स, 2022 में 1.13 लाख, 2023 में 1.45 लाख, 2024 में 1.69 लाख, 2025 में 1.89 लाख और वित्तवर्ष 2026 में ब्रेजा की 1.80 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी हैं. 

यह भी पढ़ें: बदल दिया था बाजार, फिर शोरूम से OUT! क्यों बंद हुईं MARUTI की ये कारें

Maruti Suzuki Brezza Facelift को कंपनी ने 7.40 लाख रुपये एक्स शोरूम की कीमत पर लॉन्च किया है. कार में 1.0 लीटर का बूस्टरजेट इंजन दिया गया है, जो 110 एचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. वहीं 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन पहले की तरह ही मिलेगा, जो 103 एचपी की पावर और 139 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. 

ये कार सीएनजी अवतार में भी आती है. एसयूवी की फ्यूल एफिशिएंसी का खुलासा भी कर दिया है. सीएनजी वेरिएंट का क्लेम्ड माइलेज 26.90 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है. वहीं टर्बो पेट्रोल में 20.47 किलोमीटर और नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वेरिएंट में 21.09 किलोमीटर प्रति लीटर का क्लेम्ड माइलेज मिलता है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement