5 स्टार सेफ्टी, 25KM का माइलेज, आ रही है नई Maruti SUV

23 July 2026

By: Aajtak Auto

24 जुलाई को होगी लॉन्च

मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट कल यानी 24 जुलाई को लॉन्च होने वाली है. लॉन्च से पहले ही इस कार के बारे में बहुत सी जानकारियां सामने आ चुकी हैं. 

Video: marutisuzuki.com

5 स्टार सेफ्टी

इस कार को भारत एन-कैप (BNCAP) में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. मारुति इस कार में नया इंजन और कई दूसरे नए फीचर्स जोड़ने वाली है. 

Photo: marutisuzuki.com

11 हजार में बुक

कार की बुकिंग शुरू है. इसे 11 हजार रुपये के टोकन अमाउंट पर बुक किया जा सकता है. कार के एक्सटीरियर में कोई ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा.

Photo: ITG

नया फ्रंट बंपर मिलेगा 

ब्रेजा फेसलिफ्ट में नया फ्रंट बंपर और रियर में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे. साइड से ये कार पहले की तरह ही नजर आएगी. 

Photo: marutisuzuki.com

इंटीरियर भी होगा अपडेट

इंटीरियर की बात करें, तो इसमें अपडेटेड सेंटर कंसोल मिलेगा. इसमें ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, सनग्लास होल्डर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर मिलेंगे. 

Photo: marutisuzuki.com

कई फीचर्स भी मिलेंगे 

इसमें रिडिजाइन सेंटर आर्मरेस्ट स्टोरेज के साथ, कंट्रोल के साथ रीच एंड रेक एडजस्टेबल स्टीयरिंग वील, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर मिलेंगे. 

Photo: marutisuzuki.com

नया इंजन मिलेगा 

कार तीन पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आ सकती है. इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल, 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट मिलेगा. 

Photo: marutisuzuki.com

दो गियरबॉक्स का विकल्प

मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट में 6 स्पीड मैन्युअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा. सीएनजी के साथ सिर्फ मैन्युअल गियरबॉक्स आएगा. 

Photo: marutisuzuki.com

बदलेगी CNG टैंक की जगह 

कार में सीएनजी टैंक की जगह को भी बदला जा सकता है. इसमें विक्टोरिस की तरह अंडर बॉडी सीएनजी टैंक दिया जा सकता है.

Photo: marutisuzuki.com

Read Next