scorecardresearch
 

10 एयरबैग, मसाज वाली सीट्स, भारत में लॉन्च हुई Lexus की पहली इलेक्ट्रिक कार

लेक्सस ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर दिया है. कंपनी की कार प्रीमियम फीचर्स के साथ आती है. ये कंपनी की ES सेडान का 8वां जनरेशन है, जो 5 मीटर से लंबी है. कंपनी का दावा है कि कार सिंगल चार्ज में 580 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है. आइए जानते हैं इस कार की कीमत और दूसरी खास बातें.

Advertisement
X
Lexus ES 500e में 444 किलोमीटर की रेंज मिलती है. (Photo: ITG)
Lexus ES 500e में 444 किलोमीटर की रेंज मिलती है. (Photo: ITG)

Lexus ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने पॉपुलर लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान Lexus ES 500e को लॉन्च किया है. ये कार आकर्षक डिजाइन के साथ आती है. ब्रांड की दूसरी सेडान कार्स की तरह ही इसमें भी शार्प फ्रंट मिलता है. बेहतरीन डिजाइन के साथ ही कार में एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं. 

इस कार के साथ ही लेक्सस ने आधिकारिक तौर पर भारतीय इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में एंट्री कर ली है. यानी ये भारत में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है. ऑल इलेक्ट्रिक के साथ ही ये कार पेट्रोल हाइब्रिड में भी मिलेगी. हालांकि, हाइब्रिड वेरिएंट की कीमतों का ऐलान कंपनी ने नहीं किया है. 

कितनी है कीमत?

Lexus ES 500e को कंपनी ने 89.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. ब्रांड ने साफ किया है कि इसका हाइब्रिड वर्जन भी मिलेगा. उसकी कीमतों का ऐलान इस साल के अंत तक होगा. ये कार TNGA-K प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है, जो Toyota Camry के साथ शेयर किया जाता है.

Lexus ES 500e
कार की लंबाई 5 मीटर के ज्यादा है. (Photo: ITG)

लेक्सस सेडान के 8वीं जनरेशन को कंपनी ने नए डिजाइन और इंटीरियर के साथ लॉन्च किया है.  ES 500e में 74.69kWh की बैटरी दी गई है, जो डुअल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप के साथ आती है. ये मोटर सेटअप 343hp की पावर प्रोड्यूस करता है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Lexus NX: स्मार्ट फीचर्स... तगड़ा माइलेज! लेक्सस ने भारत में लॉन्च की लग्ज़री हाइब्रिड SUV, कीमत है इतनी

रेंज, कंफर्ट और सेफ्टी फीचर्स

कंपनी की मानें, तो कार 580 किलोमीटर की रेंज ऑफर करती है. इसके साथ कंपनी 11kWh का AC होम चार्जर दे रही है. नई लेक्सस ईएस पिछले वर्जन के मुकाबले बड़ी है. कार 5,145 एमएम लंबी, चौड़ाई 1,920 एमएम, ऊंचाई 1,575 एमएम, व्हीलबेस 2,950 एमएम और ग्राउंड क्लियरेंस 158 एमएम का है. 

Lexus ES 500e interior
Lexus ES 500e में प्रीमियम ऑडियो सिस्टम दिया गया है. (Photo: ITG)

कार के फीचर्स की बात करें, तो इसमें 12.3-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलता है. कार में 14-इंच का इंफोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है. कार में मार्क लेविंसन का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम, वायरलेस ऐपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो मिलता है. कार में पैनोरोमिक ग्लास सनरूफ मिलता है. 

यह भी पढ़ें: 48 इंच की TV...फ्रिज, बेडरूम जैसा कम्फर्ट! सड़क पर दौड़ता 'बंगला' है Lexus की ये लग्ज़री कार, बुकिंग शुरू

कार की फ्रंट सीट में इंटीग्रेटेड टेम्परेचर एडजस्टमेंट और मेमोरी फंक्शन मिलता है. साथ ही कार में मसाज वाली रियर सीट्स, हेड्स अप डिस्प्ले, मल्टी कलर एंबिएंट लाइटिंग और पावर ऑपरेटेड बूट लिड मिलती है. Lexus ES 500e में 10 एयरबैग, सराउंड व्यू कैमरा, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन-चेंज असिस्ट, कोलिजन वॉर्निंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग और कई दूसरे फीचर्स मिलते हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement