पूरे परिवार को मिलेगी जगह, KIA लाई 11-सीटर, मिलते हैं गजब फीचर्स

15 Sep 2026

By: Aajtak Auto

KIA का नया दांव

किआ मोटर्स लाइट कमर्शियल व्हीकल मार्केट में एंट्री करने की तैयारी में है. इसके तहत कंपनी ने किआ पीवी7 (KIA PV7) इलेक्ट्रिक वैन को अनवील किया है. 

Photo: Kia.com

ज्यादा पैसेंजर की जगह 

ये 2025 में लॉन्च हुई पीवी5 को फॉलो करेगी. हालांकि, पीवी7 साइज में पीवी5 से काफी बड़ी है. इसमें ज्यादा पैसेंजर और कार्गो के लिए जगह है. 

Photo: Kia.com

क्या हैं डायमेंशन? 

आने वाले सालों में पीवी7 के 23 वेरिएंट्स को कंपनी लाने की तैयारी कर रही है. इस कार की लंबाई 5.35 मीटर, चौड़ाई 1.995 मीटर और ऊंचाई 1.990 मीटर है. 

Photo: Kia.com

कई कार में हो सकेगी यूज

इसका व्हीलबेस 3.5 मीटर का है. इस वैन को पर्सनल ट्रांसपोर्ट, शटल सर्विस, टूरिस्ट सर्विस और रेंटल कार सर्विस के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. 

Photo: Kia.com

11-सीटर अवतार में आएगी

यूरोप में ये वैन 9-सीटर अवतार में आएगी, लेकिन अपने घरेलू मार्केट में ये 11-सीटर अवतार में लॉन्च होगी. ये मल्टीपल सीटिंग कॉन्फिग्रेशन में आएगी. 

Photo: Kia.com

सीट्स कर पाएंगे एडजस्ट

इसमें कुछ सीट्स को रिमूव भी किया जा सकेगा. वैन में सीट्स को घुमाया जा सकेगा, जिससे ये किसी कैफे स्पेस जैसा रूप ले सकती हैं. 

Photo: Kia.com

इंफोटेनमेंट सिस्टम 

इसमें प्लेओस कनेक्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा. वैन 12.9 इंच और 14.6 इंच के डिस्प्ले यूनिट के साथ आ सकती है. 

Photo: Kia.com

बैटरी और रेंज 

इसमें 71.5kWh और 96.2kWh की बैटरी मिल सकती हैं. बड़ी बैटरी के साथ वैन का कार्गो वर्जन 460 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज ऑफर करेगा. 

Photo: Kia.com

23 वेरिएंट आ सकते हैं

इस वैन को अलग-अलग पर्पज के लिए डिजाइन किया जा सकता है. कंपनी आने वाले दिनों में इसके 23 वेरिएंट्स को इंट्रोड्यूस कर सकती है.

Photo: Kia.com

Read Next