इसुजु मोटर्स (Isuzu Motors) इंडिया ने अपने पिकअप ट्रक के लिए लीजिंग का विकल्प शुरू कर दिया है. यानी आपको इसे खरीदना नहीं पड़ेगा बल्कि आप इसे अपनी जरूर के हिसाब से किराए पर घर ला सकते हैं. ये विकल्प इसुजु डी-मैक्स एस कैब पिकअप ट्रक के लिए शुरू किया गया है.
इस सुविधा के जरिए कंपनी बिजनेसेस और फ्लीट ऑपरेटर्स को टार्गेट करना चाहती है, जो एक किफायती विकल्प चाहते हैं. कंपनी ने इस सर्विस को कार फाइनेंसिंग के विकल्प के तौर पर पेश किया है. इसका उद्देश्य ओनरशिप को स्ट्रक्चर्ड रेंटल मॉडल के जरिए सिंपल बनाना है.
नए प्रोग्राम के तहत Isuzu D-Max S-CAB को 38,999 रुपये की शुरुआती मंथली रेंट पर घर लाया जा सकता है. ये प्रोग्राम चार साल के लिए होगा. यानी आप चार साल के लिए 38,999 रुपये के मंथली रेंट पर इस कार को घर ला सकते हैं. इसके लिए आपको कोई डाउन पेमेंट नहीं करनी होगी.
यह भी पढ़ें: भौकाली लुक, पावरफुल इंजन, लॉन्च हुई सबसे छोटी Toyota Land Cruiser
इसके अलावा इंश्योरेंस, रजिस्ट्रेशन और सर्विस की चिंता भी यूजर को नहीं करनी होगी. ये कदम कार खरीदते वक्त ग्राहक पर पड़ने वाले वित्तीय भार को कम करने के लिए उठाया गया है. कंपनी का कहना है कि इस विकल्प का इस्तेमाल करने वाले पारंपरिक फाइनेंशिंग तरीके के ऊपर 1.81 लाख रुपये तक बचा सकते हैं.
इसके अलावा आपको कार की कम होती वैल्यू के बारे में भी चिंता नहीं करनी होगी. इस सर्विस का फायदा छोटे बिजनेसेस, लॉजिस्टिक ऑपरेटर और फ्लीट ओनर्स को मिलेगा. बात करें इस पिकअप ट्रक के फीचर्स की, तो डी-मैक्स एस-कैब में 2.5 लीटर का वीजीटी इंटरकूल्ड डीजल इंजन मिलता है, जो 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: 500Km की रेंज, फीचर्स की भरमार, Tata Sierra EV की लॉन्चिंग तय
इस पिकअप को मजबूत स्टील फ्रेम पर तैयार किया गया है. इसमें बड़ा कार्गो बेड मिलता है, जो हैवी ड्यूटी सस्पेंशन सेटअप के साथ आता है. ट्रक के अंदर 6-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एसी, मल्टीपल स्टोरेज और मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले मिलता है.