ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार 16 जुलाई 2026 को शुक्र देव पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. माना जाता है कि यह नक्षत्र स्वयं शुक्र का है, इसलिए इस गोचर का विशेष महत्व है. मान्यता है कि इस दौरान मेष, सिंह, तुला और धनु राशि के जातकों को धन, करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन से जुड़े सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है.