scorecardresearch
 

पटना: बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी का 'हाफ एनकाउंटर', पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली

घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह किस वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था तथा उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हैं.

Advertisement
X
बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश एनकाउंटर में गिरफ्तार (Photo-ITG)
बंटी यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी रवीश एनकाउंटर में गिरफ्तार (Photo-ITG)

बिहार की राजधानी पटना में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई की है. पटना के चर्चित बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी रवीश उर्फ 'बीसी' को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. 

पटना पुलिस की इस जवाबी कार्रवाई में आरोपी का 'हाफ एनकाउंटर' हुआ है और उसके पैर में गोली लगी है. यह पूरी मुठभेड़ पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मरीन ड्राइव गंगा घाट के किनारे हुई.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस को पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि करबिगहिया का रहने वाला कुख्यात आरोपी रवीश किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने के मकसद से बुद्धा कॉलोनी के गंगा घाट किनारे पहुंचा हुआ है. इस इनपुट के आधार पर कोतवाली पुलिस की टीम जब उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार करने पहुंची, तो रवीश ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस टीम पर सीधे फायरिंग करनी शुरू कर दी.

यह भी पढ़ें: 'अगर पकड़ सकते थे तो गोली क्यों मारी', भरत तिवारी एनकाउंटर केस में नए बयान दर्ज

अपराधी द्वारा चलाई गई गोली कोतवाली पुलिस की गाड़ी पर जा लगी, जिससे पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए. आरोपी की तरफ से हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली सीधे रवीश के पैर में लगी, जिससे वह वहीं गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया. 

Advertisement

घायल आरोपी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह पुलिस कस्टडी में है. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि वह गंगा घाट पर किस बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement