500Km की रेंज, फीचर्स की भरमार, Tata Sierra EV की लॉन्चिंग तय

16 May 2026

By: Aajtak Auto

आ रही सिएरा ईवी

टाटा मोटर्स ने अपनी सिएरा ईवी (Tata Sierra EV) की लॉन्चिंग कन्फर्म कर दी है. वित्तवर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में ये कार लॉन्च हो सकती है. 

Video: tatamotors.com

जल्द होगी लॉन्च

यानी ये कार जुलाई से सितंबर 2026 के बीच लॉन्च हो सकती है. ICE वर्जन की लॉन्चिंग के बाद से ही ईवी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे.

Photo: tatamotors.com

दो बैटरी पैक मिलेंगे 

सिएरा ईवी कंपनी के पोर्टफोलियो में कर्व ईवी के ऊपर और हैरियर ईवी से नीचे आएगी. ये कार दो बैटरी पैक के साथ आ सकती है. 

Photo: tatamotors.com

500 Km की रेंज 

रिपोर्ट्स की मानें, तो ये कार 55kWh और 65kWh की बैटरी ऑप्शन में आएगी. कार सिंगल चार्ज में 500 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करेगी. 

Photo: tatamotors.com

ऑल व्हील ड्राइव मिलेगा 

टाटा की ये कार सिंगल मोटर रियर व्हील ड्राइव और डुअल मोटर ऑल व्हील ड्राइव कॉन्फिग्रेशन में आएगी. कार डीसी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी. 

Photo: tatamotors.com

इंटीरियर कैसा होगा 

कैबिन की बात करें, तो इसमें थ्री स्क्रीन लेआउट मिलेगा, जिसमें 12.3-इंच की टच स्क्रीन, 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 12.3 इंच का फ्रंट पैसेंजर डिस्प्ले मिलेगा. 

Photo: tatamotors.com

फीचर्स की होगी भरमार

अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसमें लेवल 2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा, पावर्ड फ्रंट सीट और डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल मिलेगा. 

Photo: tatamotors.com

कितनी होगी कीमत? 

इस कार की कीमत 17.5 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू हो सकती है. इसका सीधा मुकाबला मारुति ई-विटारा, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा एक्सईवी 9ई जैसे गाड़ियों से होगा. 

Photo: tatamotors.com

थोड़ा अलग होगा डिजाइन

सिएरा को ICE वर्जन से थोड़ा अलग रखने के लिए कंपनी इसके एक्सटीरियर को अपडेट कर सकती है. हालांकि, कैबिन लेआउट में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.

Photo: tatamotors.com

Read Next