scorecardresearch
 

दिवाली से पहले Hero का धमाका, लॉन्च की 1.16 लाख रुपये की दमदार बाइक

दिवाली से ठीक पहले हीरो ने अपनी नई बाइक को लॉन्च किया है. कंपनी ने 125सीसी सेगमेंट में अपनी पॉपुलर बाइक एक्सट्रीम 125आर का स्टील्थ एडिशन लॉन्च किया है. हीरो ने इस बाइक के साथ सिर्फ नया नाम और कलर नहीं जोड़ा है बल्कि कई नए फीचर्स भी दिए हैं. आइए जानते हैं नई हीरो बाइक में क्या कुछ खास मिलेगा.

Advertisement
X
Hero Xtreme 125R Stealth Edition में कंपनी TPMS और TFT डिस्प्ले दिया है. (Photo: ITG)
Hero Xtreme 125R Stealth Edition में कंपनी TPMS और TFT डिस्प्ले दिया है. (Photo: ITG)

हीरो मोटोकॉर्प ने 125cc सेगमेंट की अपनी पॉपुलर बाइक एक्सट्रीम 125आर (Xtreme 125R) का नया एडिशन लॉन्च किया है. कंपनी ने बाइक का स्टील्थ एडिशन लॉन्च किया है. इस नए वेरिएंट में हीरो मोटोकॉर्प ने टीएफटी डिस्प्ले दिया है. ये डिस्प्ले ना सिर्फ कनेक्टिविटी फीचर ऑफर करता है बल्कि कई दूसरी जानकारी भी इसमें मिलेगी. 

एक्सट्रीम 125आर स्टील्थ एडिशन के डिस्प्ले पर कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) का फीचर भी मिलेगा. ये सेफ्टी फीचर बताता है कि बाइक के टायर में कितनी हवा है. कंपनी का दावा है कि ये अपने सेगमेंट की पहली बाइक है, जिसमें टीपीएमएस दिया गया है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें. 

कितनी है कीमत? 

नई हीरो एक्सट्रीम 125आर स्टील्थ एडिशन को कंपनी ने 1,16,250 रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है. ये बाइक मिडनाइट ब्लैक कलर में आती है, जिस पर पर्ल रेड एक्सेंट्स मिलते हैं. इसमें कलरफुल एलॉय व्हील्स मिलेंगे जो इसके कुल को स्पोर्टी बनाते हैं. 

यह भी पढ़ें: HERO ने लॉन्च किया नियो-रेट्रो लुक वाला नया स्कूटर... 76,400 रुपये है कीमत

बाइक में 124.7सीसी का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है. ये इंजन 11.4 बीएचपी की पावर और 10.5 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. बाइक 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है. एक्सट्रीम 125आर 5.7 सेकंड में 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है. इसका क्लेम्ड माइलेज 66 किलोमीटर प्रति लीटर का है.

Advertisement

फीचर्स की है भरमार

इसके अलावा बाइक में कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. एक्सट्रीम 125आर स्टील्थ एडिशन में 4.2 इंच का टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है, जिसकी मदद से राइडर कई स्मार्ट फीचर्स को एक्सेस कर पाता है. 

यह भी पढ़ें: HERO ने उतारी Himalayan की दुश्मन... खराब रस्तों पर भी धड़ाधड़ दौड़ेगी बाइक

इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट के साथ म्यूजिक कंट्रोल मिलता है. इसके अलावा बाइक में पहले से मिलने वाले परफॉर्मेंस और सेफ्टी फीचर्स भी मिल रहे हैं. बाइक में डुअल चैनल एबीएस दिया गया है, जो ब्रेकिंग के दौरान बेहतर कंट्रोल ऑफर करता है. 

बाइक में तीन राइडिंग मोड मिलते हैं, जिसमें रेन, रोड और स्पोर्ट शामिल हैं. इन मोड्स का इस्तेमाल राइडर मौसम और परिस्थिति के हिसाब से कर सकता है. इसके अलावा लंबे सफर को बेहतर बनाने के लिए इसमें क्रूज कंट्रोल दिया गया है. इन सभी के साथ ये अपने सेगमेंट की एक फीचर लोडेड बाइक बन गई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement