scorecardresearch
 

FOG TIPS: 250 रुपये का गैजेट... आपकी बाइक को कर देगा कोहरे के लिए तैयार

सर्दियों में आए दिन रास्तों पर कोहरे का पहरा होता है. ऐसे में गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है. जहां कारों में फॉग लैम्प आसानी से देखने को मिल जाता है. बाइक्स में ये सुविधा नहीं होती है. ऐसे में बाइक राइडर्स आफ्टर मार्केट वाले विकल्प को चुनते हैं. आइए जानते हैं एक फॉग लैम्प लगवाने के लिए आपको कितना खर्च करना होगा.

Advertisement
X
सर्दियों में बेहतर विजिबिलिटी के लिए आप फॉग लाइट का इस्तेमाल बाइक में कर सकते हैं. (Photo: AI Generated)
सर्दियों में बेहतर विजिबिलिटी के लिए आप फॉग लाइट का इस्तेमाल बाइक में कर सकते हैं. (Photo: AI Generated)

सर्दी ने दस्तक के दी है और इसके साथ ही कई तरह की चुनौतियां भी आ रही है. बढ़ती ठंड के साथ कोहरा बढ़ेगा और ऐसे में गाड़ी चलाना मुश्किल होता जाएगा. खासकर सुबह और देर रात के वक्त जब रोड पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है. कई बार तो आलम ये हो जाता है कि कुछ मीटर तक ही रास्ता नजर आता है. 

कारों में फॉग लैम्प मिल जाता है. अगर नहीं है, तो लोग आफ्टर मार्केट फिट करा लेते हैं, लेकिन बाइक के मामले में कम ही लोग इस विकल्प को एक्सप्लोर करते हैं. यानी एक तो आपको बाइक में फॉग लैम्प पहले ही नहीं मिलेगा. दूसरा लोग आफ्टर मार्केट वाले विकल्प को कम एक्सप्लोर करते हैं. 

हालांकि, छोटा खर्च करने आप अपनी बाइक में फॉग लाइट लगवा सकते हैं. मार्केट में आपको इस तरह की लाइट के कई विकल्प मिल जाएंगे. यहां आपको ब्रांडेड से लेकर लोकल कई तरह के विकल्प मिल जाएंगे. आप अपने बजट के हिसाब से लाइट को चुन सकते हैं. 

क्या हैं मार्केट में विकल्प? 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर हमने बाइक्स के फॉग लैम्प का विकल्प सर्च किया. यहां आपको 249 रुपये की शुरुआती कीमत पर ऐसी लाइट्स मिल जाएंगे. हालांकि, बहुत कम बजट वाली लाइट्स के साथ कई तरह की चुनौतियां भी होती है. मसलन ऐसी लाइट्स गर्म होती हैं और वाटर रेजिस्टेंट भी नहीं होती हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: नए अवतार में आ रही लोगों की पसंदीदा SUV, टेस्टिंग में दिखी नई Hyundai Creta

इसलिए हमारा मानना है कि आपको एक ठीक-ठाक बजट के साथ जाना चाहिए. बाइक के लिए फॉग लाइट खरीदते हुए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. लाइट की आईपी रेटिंग देखें. यानी बाइक वाटर रेजिस्टेंट होनी चाहिए जिससे बारिश में भी आप इनका इस्तेमाल कर सके. 

इन बातों का रखें ध्यान

फॉग लाइट्स के साथ आपको सेटअप के लिए स्विच भी मिलता है. आप इसे किसी मकैनिक से फिट करवा सकते हैं. अगर ब्रांडेड विकल्पों की बात करें, तो आपको दो हजार रुपये कम से कम खर्च करने होंगे. ध्यान रखें कि लाइट्स की कीमत उनकी पावर पर भी निर्भर करती है.

यह भी पढ़ें: TATA ला रही Kuno SUV... बिगड़ेगा इस दमदार कार का खेल, फीचर्स की होगी भरमार

फॉग लाइट लगवाते हुए आपको किसी लोकल विकल्प का चुनाव करने से बचना चाहिए. इसकी वजह बाइक की वायरिंग है. कई बार हम कुछ पैसे बचाने के लिए किसी लोकल शॉप से ऐसी लाइट्स लगवा लेते हैं. जहां बाइक की वायरिंग काटकर लाइट्स को इंस्टॉल कर दिया जाता है. वायरिंग खराब होने पर आपको मोटा पैसा खर्च करना पड़ सकता है.

ज्यादा पावर या तेज रोशनी वाली लाइट्स कई बार आपका नुकसान भी करवा सकती हैं. इसका असर बाइक की बैटरी पर पड़ेगा. इसलिए सही पावर की लाइट्स चुनें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement