scorecardresearch
 

Toll Plaza पर लंबी लाइनों की छुट्टी! दिल्ली में आज से शुरू होगा बैरियर लेस टोल सिस्टम

Delhi MLFF Toll System: सूरत के बाद अब दिल्ली में भी मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) बैरियर लेस टोल प्लाजा की शुरुआत होने जा रही है. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज मुंडका–बक्करवाला टोल प्लाजा से इस नए बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम की शुरुआत करेंगे.

Advertisement
X
मुंडका–बक्करवाला टोल प्लाजा से इस नए बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम की शुरुआत होगी. Photo: ITG
मुंडका–बक्करवाला टोल प्लाजा से इस नए बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम की शुरुआत होगी. Photo: ITG

दिल्ली की सड़कों पर आज से एक बड़ा बदलाव दिखने वाला है. अब टोल प्लाजा पर गाड़ियों की लंबी कतारें, बैरियर के सामने रुकने की मजबूरी और जाम में फंसने वाली परेशानी खत्म होने वाली है. राजधानी में पहली बार ऐसा टोल सिस्टम शुरू हो रहा है, जहां गाड़ियां बिना रुके निकलेंगी और टोल अपने आप कट जाएगा. यानी सफर होगा तेज, आसान और बिना रुकावट वाला. 

आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली के मुंडका–बक्करवाला टोल प्लाजा से इस नए बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसे देश के हाईवे सिस्टम में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. ये नया मल्टी-लेन फ्री फ्लो (MLFF) बैरियर लेस टोल प्लाजा यूईआर-II (अर्बन एक्सटेंशन रोड-II) पर स्थित है.

क्या है मल्टी-लेन फ्री फ्लो

MLFF बैरियर-लेस टोलिंग सिस्टम को देश में मॉडर्न और स्मार्ट ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इस सिस्टम की ख़ास बात ये है कि, जब वाहन टोल प्लाजा से गुजरता है तो उसे टोल कलेक्शन के लिए रुकने की जरूरत नहीं होती है. इस दौरान टोल प्लाजा के बैरियर्स खुले (Open) रहते हैं. जिससे वाहन आसानी से निकल जाता है. वाहन के गुजरते वक्त बूथ पर लगा हुआ कैमरा फास्टैग को स्कैन करता है, जिससे टोल कटता है. 

Advertisement

इस सिस्टम से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि, अब टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी-लंबी लाइनों और जाम से छुटकारा मिलेगा. जिससे वाहनों को बिना रुके टोल भुगतान की सुविधा मिलेगी, जिससे यात्रा का समय कम होगा और फ्यूल की भी बचत होगी. दिल्ली में इस प्रोजेक्ट की शुरुआत मुंडका–बक्करवाला टोल प्लाजा, यूईआर-II, से की जा रही है. 

हालाँकि इसका ट्रायल फिर सूरत में कुछ दिन पहले शुरू किया गया है और अब दिल्ली में भी बैरियर लेस टोल सिस्टम को शुरू किया जा रहा है. जो आने वाले समय में देश के कुछ अन्य शहरों में भी देखने को मिलेगा. जल्द ही यह व्यवस्था पूरे देश में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लागू होगी, जिसके चलते टोल प्लाजा पर अब यात्रियों के समय लंबी लाइनों में बिना वह समय नहीं गवाना पड़ेगा. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement