scorecardresearch
 

चालान से बचने के लिए लगाया दिमाग, तीन पहियों पर चलने लगी BYD SUV, वायरल VIDEO

चीनी कंपनी बीवाईडी की एक कार का वीडियो वायरल हो रहा है. दरअसल, पार्किंग में खड़ी इस कार के एक पहिये को क्लैंप से लॉक किया गया है. लेकिन कार के एक फीचर की वजह से सिर्फ तीन पहियों पर चल रही है, जबकि लॉक वाला पहिया हवा में है. ये वीडियो डेंजा बी8 का है. आइए समझते हैं ये कार कैसे तीन पहियों पर चल रही है.

Advertisement
X
ग्लोबल मार्केट में ये कार डेंजा बी8 नाम से आती है. (Photo: Denza)
ग्लोबल मार्केट में ये कार डेंजा बी8 नाम से आती है. (Photo: Denza)

चीनी कंपनियां अपनी कारों में गजब-गजब के फीचर्स लेकर आ रही हैं. हाल में ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बीवाईडी की एसयूवी तीन पहियों पर चलती दिख रही है. नहीं ये किसी करतब का कमाल नहीं बल्कि टेक्नोलॉजी का खेल है. दरअसल, पार्किंग में खड़ी एसयूवी के एक पहिये पर क्लैंप लगा था. 

ड्राइवर ने इस पहिये को क्लैंप के साथ ही जमीन से ऊपर किया और एसयूवी को पार्किंग से लेकर निकल गया. वीडियो में दिख रही कार फंगचेंगबाओ बाओ 8 (Fangchengbao Bao 8) है, जो ग्लोबल मार्केट में डेंजा बी8 के नाम से आती है. वीडियो लियानयुंगंग के जिनशान शहर का बताया जा रहा है. 

कैसे काम करता है ये फीचर?

पार्किंग से कार को निकालते वक्त फ्रंट व्हील जमीन से लगभग 1 फुट ऊपर है. अब समझते हैं ये टेक्नोलॉजी काम कैसे करती है. इस ट्रिक का असली खेल बीवाईडी के डिसुस-पी (DiSus-P) अल्ट्रा सस्पेंशन सिस्टम में छिपा हुआ है. ये सिस्टम डुअल वॉल्व डैंपर के साथ आता है, जिसकी मदद से कार के एक पहिये को जमीन से ऊपर उठाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: सिंगल चार्ज में 1080KM, बढ़ेगी महिंद्रा-टाटा की टेंशन... आ रही नई BYD

Advertisement

इस सिस्टम को बिना जैक के आसानी से पहिया या टायर बदलने के लिए तैयार किया गया है. साथ ही ऑफ-रोडिंग में किसी रुकावट के आने पर ड्राइवर इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. बीवाईडी की मानें, तो ये सिस्टम 19000 पाउंड की लिफ्टिंग पावर ऑफर करता है. ये किसी पहिये को 24 घंटे तक हवा में रखा सकता है. 

वहीं कार 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. यही वजह है कि वीडियो में बाओ 8 धीरे-धीरे चलती दिख रही है. अगर कोई यूजर एक पहिये को हवा में रखते हुए स्लो स्पीड से कार को चलाता है, तो वो इमरजेंसी में टायर को होने वाले नुकसान से बचा सकता है. सिस्टम का सस्पेंशन एडजस्टमेंट ट्रैवल 200 एमएम तक का है. वहीं एक टायर को 300 एमएम तक लिफ्ट किया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: 520KM रेंज, 8 लाख रुपये सस्ती, BYD SUV का खास वेरिएंट लॉन्च

कार में क्या है खास?

बात करें बाओ 8 की, तो ये एक बॉडी ऑन फ्रेम प्लग-इन हाइब्रिड एसयूवी है. इसमें 2.0 लीटर का टर्बो चार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो डुअल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है. ये कार 500kW की पावर और 760 एनएम का टॉर्क प्रोड्यूस करती है. इसमें ऑल व्हील ड्राइव फीचर मिलता है. ये कार 4.8 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement