scorecardresearch
 
Advertisement
ऑटो न्यूज़

Wagon R से Swift तक पर बंपर डिस्काउंट, इतने हजार कम में ला सकते हैं घर

Maruti March 2026 discounts
  • 1/8

कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो मारुति सुजुकी की कार्स पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है. इसका फायदा उठाकर आप सस्ते में अपनी पसंद की कार खरीद सकते हैं. कंपनी ना सिर्फ डिस्काउंट ऑफर कर रही है, बल्कि दूसरे बेनिफिट्स भी दे रही है. Arena डीलरशिप के तहत कंपनी अलग-अलग मॉडल्स पर ऑफर दे रही है. (Photo: ITG)

Maruti March 2026 discounts
  • 2/8

ऑटोकार इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, Maruti Swift पर कंपनी 50 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है. इसमें 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस या 25 हजार रुपये का स्क्रैप बेनिफिट और 5000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर दे रही है. ये ऑफर AMT वर्जन पर मिल रहा है. (Photo: marutisuzuki.com)

Maruti March 2026 discounts
  • 3/8

वहीं मारुति सुजुकी ब्रेजा पर भी आपको अच्छी डील मिल सकती है. इस पर 45 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं. इसमें 15 हजार का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस या 25 हजार का स्क्रैप बेनिफिट और 5000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा. (Photo: marutisuzuki.com)

Advertisement
Maruti March 2026 discounts
  • 4/8

Maruti Wagon R पर भी 42,500 रुपये का ऑफर मिल रहा है. इस कार की कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है और 6.95 लाख रुपये तक जाती है. इसमें कैश डिस्काउंट, कॉर्पोरेट ऑफर और एक्सचेंज बोनस शामिल है. (Photo: marutisuzuki.com)

Maruti March 2026 discounts
  • 5/8

Alto K10 अभी भी कई लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है. इस पर भी कंपनी 42,500 रुपये के बेनिफिट्स दे रही है. 6 एयर बैग वाली ये सबसे सस्ती कार है. इसकी कीमत 3.70 लाख रुपये से शुरू होती है.(Photo: marutisuzuki.com)

Maruti March 2026 discounts
  • 6/8

Maruti Celerio पर भी कंपनी 42,500 रुपये के बेनिफिट्स दे रही है. अगर आप ज्यादा माइलेज वाली कार चाहते हैं, तो इस पर विचार कर सकते हैं. इसकी कीमत 4.7 लाख रुपये से शुरू होती है. (Photo: marutisuzuki.com)

Maruti March 2026 discounts
  • 7/8

हाल में लॉन्च हुई Maruti Victoris पर भी ऑफर है. हालांकि, इस पर 40 हजार रुपये का बेनिफिट मिल रहा है. इसमें 30 हजार रुपये का लॉयल्टी बोनस और 10 हजार रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर मिल रहा है. (Photo: marutisuzuki.com)

Maruti March 2026 discounts
  • 8/8

इसके अलावा S-Presso पर 37,500 रुपये का बेनिफिट मिल रहा है. ये कंपनी की सबसे सस्ती कार है, जिसकी कीमत 3.5 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं Ertiga पर सिर्फ 5 हजार रुपये और Dzire पर 2500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. ध्यान रखें कि डीलर-टू-डीलर डिस्काउंट अलग हो सकता है. ये मारुति का आधिकारिक डिस्काउंट नहीं है. (Photo: marutisuzuki.com)

Advertisement
Advertisement