Toyota ने Rumion MPV का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है. ये कार का सबसे सस्ता वेरिएंट है, जिसे 10 लाख रुपये से कम में खरीदा जा सकता है. कंपनी ने कार का नया बेस वेरिएंट E लॉन्च किया है, जो पिछले बेस वेरिएंट के मुकाबले 95 हजार रुपये कम कीमत पर आता है. (Photo: toyotabharat.com)
अब Toyota Rumion चार ट्रिम- E, S, G और V में मिलेगी. नए ट्रिम में LED टेललाइट और 15-inch के स्टील व्हील दिए गए हैं. कार में मैन्युअल AC मिलता है. साथ ही इसमें रियर पार्किंग सेंसर और 6 एयरबैग्स मिलेंगे. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स. (Photo: toyotabharat.com)
Toyota Rumion का बेस वेरिएंट अब 9.56 लाख रुपये एक्स शोरूम की कीमत पर आता है. वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 13.86 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है. इस MPV को आप मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ही गियरबॉक्स के साथ खरीद पाएंगे. बेस वेरिएंट में ऑटोमेटिक गियरबॉक्स नहीं मिलेगा. (Photo: toyotabharat.com)
ध्यान रखें कि E-ट्रिम की कीमत 95 हजार रुपये कम जरूर है, लेकिन कंपनी ने दूसरे वेरिएंट्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी दूसरे वेरिएंट जितनी कीमत पर पहले मिलते थे, उतनी पर ही अब भी मिलेंगे. (Photo: toyotabharat.com)
नए बेस वेरिएंट में आपको बेसिक फीचर्स मिलेंगे. इसमें प्रोजेक्टर हैलोजन हेडलाइट्स, LED टेल लाइट्स, चारों पावर विंडो, 6 एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर मिलते हैं. कार में रियर पैसेंजर्स के लिए AC वेंट्स नहीं दिए गए हैं. (Photo: toyotabharat.com)
इसके अलावा पावर्ड ORVM, मैन्युअली एडजस्टेबल IRVM और यहां तक की बेसिक एंटरटेनमेंट सिस्टम भी इस वेरिएंट में नहीं मिलता है. इन सभी फीचर्स के लिए आपको S ट्रिम खरीदना होगा, जो अब सेकंड बेस वेरिएंट है. कार में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलेगा. (Photo: toyotabharat.com)