चीनी ऑटोमेकर BYD ने गजब के चार्जिंग प्लेटफॉर्म को अनवील किया है. ये प्लेटफॉर्म लोगों की चार्जिंग और रेंज एंजाइटी को खत्म कर देगा. दरअसल, आज भी लोगों को एक इलेक्ट्रिक कार खरीदते हुए उसकी चार्जिंग में लगने वाले टाइम और मिलने वाली रेंज की चिंता सताती है. चीनी कंपनी ने इस चिंता का हल खोज लिया है. (Photo: X/ BYD Global)
कंपनी ने हाल में ही Super e-Platform को पेश किया है. ब्रांड का दावा है कि ये प्लेटफॉर्म सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 400Km की रेंज ऑफर करता है. इस अल्ट्रा-रैपिड चार्जिंग टेक्नोलॉजी की वजह से ईवी खरीदने को लेकर लोगों का डर खत्म होगा. (Photo: X/ BYD Global)
BYD ने जो दावा किया है अगर ऐसा कुछ हो जाता है, तो लोगों को कार चार्ज करने में लगभग उतना ही वक्त लगेगा, जितना किसी पेट्रोल या डीजल कार को रिफ्यूल करते हुए लगता है. (Photo: X/ BYD Global)
BYD का नया सिस्टम 1000A तक का चार्जिंग करेंट सपोर्ट करता है और 1000 kW की पीक चार्जिंग पावर ऑफर करता है. यानी ये सिस्टम एक मेगावॉट की चार्जिंग ऑफर करेगा. (Photo: X/ BYD Global)
इतनी ज्यादा पावर से निकलने वाली हीट को मैनेज करने के लिए BYD ने खास इंजीनियरिंग की है. कंपनी ने अल्ट्रा क्विक आयन चैनल्स दिए हैं. ये खास डिजाइन बैटरी की इंटरनल इलेक्ट्रिक रेजिस्टेंट को कम करेगा. (Photo: X/ BYD Global)
कम रेजिस्टेंट का मतलब है कि बैटरी तेजी से चार्ज होगी, जबकि हीट कंट्रोल में रहेगी. फिलहाल कंपनी ने इसे सिर्फ दिखाया है, ये मार्केट में कब तक आएगा इसकी कोई जानकारी नहीं है. (Photo: X/ BYD Global)