झारखंड से गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक, पाकिस्तानी-नेपाली करेंसी और ID बरामद

विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के डर से बांग्लादेश भागने की कोशिश कर रहे युवक को साहिबगंज से गिरफ्तार किया गया है. आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है. 

Advertisement
बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में (फोटो-ITG) बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में (फोटो-ITG)

सत्यजीत कुमार

  • रांची,
  • 10 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:09 AM IST

साहिबगंज में आरपीएफ और जीआरपी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है जो विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से बचने के लिए बांग्लादेश भागने की कोशिश कर रहा था. आरोपी ब्रह्मपुत्र मेल से गुवाहाटी होते हुए बांग्लादेश जाने की योजना बना रहा था. तलाशी के दौरान उसके पास पाकिस्तानी और नेपाली करेंसी के साथ बांग्लादेशी पहचान पत्र बरामद हुआ. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है. आरोपी तीन महीने पहले अपने साथियों के साथ भारत आया था और जम्मू-कश्मीर में कबाड़ी का काम कर रहा था. पुलिस और जांच एजेंसियां उसकी गतिविधियों और साथियों की तलाश में जुटी हैं.

Advertisement

आरोपी ब्रह्मपुत्र मेल से गुवाहाटी होते हुए बांग्लादेश जाने की तैयारी कर रहा था. तलाशी के दौरान उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली करेंसी के साथ बांग्लादेशी पहचान पत्र यानी ID बरामद हुई है. मामले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने उससे पूछताछ की है. आरोपी की पहचान समोन मिया के रूप में हुई है.

आरोपी का पहचान पत्र

यह भी पढ़ें: बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट 16 अक्टूबर को करेगा सुनवाई... 1.70 लाख अपीलें पेंडिंग, नवंबर निकाय चुनाव से पहले बड़ा फैसला

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी तकरीबन तीन महीने पहले अपने कई साथियों के साथ भारत आया था. वह जम्मू-कश्मीर में कबाड़ी का काम कर रहा था. अब पुलिस और जांच एजेंसियां उसके भारत आने, यहां उसकी गतिविधियों और बांग्लादेश लौटने की योजना से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है. साथ ही, पुलिस उसके अन्य साथियों की भी तलाश कर रही है. 

Advertisement

आरोपी गुवाहाटी होते हुए बांग्लादेश जाने की फिराक में था, जिस दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »