ईरान संग तनाव घटाने की कूटनीतिक कोशिशें तेज, ट्रंप ने कतर के अमीर से फोन पर की बात

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को फोन पर क्षेत्रीय तनाव को कम करने और कूटनीतिक प्रयासों पर चर्चा की. कतर तेहरान और वाशिंगटन के बीच मुख्य मध्यस्थ के रूप में काम कर रहा है.

Advertisement
रा ट्रंप ने कतर के अमीर से साधा संपर्क (Reuters photo) रा ट्रंप ने कतर के अमीर से साधा संपर्क (Reuters photo)

सुबोध कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 06 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:23 PM IST

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी से फोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय हालात, ईरान के साथ जारी कूटनीतिक बातचीत और तनाव कम करने के प्रयासों पर चर्चा हुई. 

कतर के अमीर के कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बातचीत में संकट का व्यापक समाधान निकालने के लिए संबंधित पक्षों को बातचीत की मेज पर लाने के प्रयासों पर भी विचार किया गया.

Advertisement

कतर के अमीर और अमेरिकी राष्ट्रपति ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों और आपसी सहयोग को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की. इसके साथ ही पश्चिम एशिया के ताजा घटनाक्रम की समीक्षा की गई. बातचीत का प्रमुख केंद्र क्षेत्र में तनाव कम करने और कूटनीतिक प्रयासों को आगे बढ़ाने पर रहा.

ईरान के साथ बातचीत में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा कतर
कतर इस समय ईरान और अमेरिका के बीच कूटनीतिक संपर्क बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहा है. बातचीत के दौरान ट्रंप और कतर के अमीर ने संबंधित पक्षों को करीब लाने और संकट के व्यापक समाधान के लिए वार्ता को आगे बढ़ाने में कतर के प्रयासों पर चर्चा की.

यह भी पढ़ें: 7 शर्तें नहीं मानीं तो होर्मुज नहीं खुलेगा! ईरान ने अमेरिका को भेजा नया परमाणु प्रपोजल

Advertisement

कतर के अमीर ने इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्र में तनाव को और बढ़ने से रोकने के लिए संवाद और कूटनीतिक समाधान का रास्ता अपनाना जरूरी है. उन्होंने कहा कि बातचीत के जरिए ही संकट का स्थायी समाधान तलाशा जा सकता है.

समुद्री रास्तों और ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा पर भी चर्चा
फोन पर हुई बातचीत में समुद्री मार्गों से आवाजाही की स्वतंत्रता और ऊर्जा आपूर्ति की सुरक्षा का मुद्दा भी उठा. दोनों नेताओं ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री नौवहन को सुरक्षित बनाए रखने और ऊर्जा आपूर्ति में किसी तरह की बाधा रोकने के महत्व पर चर्चा की.

पश्चिम एशिया में तनाव का असर समुद्री व्यापार और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ने की आशंका के बीच यह मुद्दा खास अहमियत रखता है. ऐसे में अमेरिका और कतर के बीच हुई यह बातचीत क्षेत्रीय तनाव कम करने के लिए जारी कूटनीतिक कोशिशों का हिस्सा मानी जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »