ब्रिटेन में तेलंगाना के छात्र की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी

ब्रिटेन में पढ़ाई कर रहे एक भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि छात्र दो दिन पहले अपने एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल हुआ था.

Advertisement
तेलंगाना के 25 वर्षीय श्रीनाथ रेड्डी की मौत संदिग्ध हालात में हुई है. (Representatve image) तेलंगाना के 25 वर्षीय श्रीनाथ रेड्डी की मौत संदिग्ध हालात में हुई है. (Representatve image)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:59 PM IST

विदेश में उच्च शिक्षा पाकर अपने सपनों को साकार करने गए तेलंगाना के एक छात्र की ब्रिटेन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. इस दुखद खबर के बाद से छात्र के परिवार में मातम का माहौल है.

स्थानीय प्रशासन मामले की गहराई से जांच कर रहा है, लेकिन अभी तक मौत के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के 25 वर्षीय श्रीनाथ रेड्डी की मौत संदिग्ध हालात में हुई है. वह लीसेस्टर यूनिवर्सिटी में मास्टर्स डिग्री के दूसरे वर्ष की पढ़ाई कर रहे था.

यह भी पढ़ें: जुबिन गर्ग केस: 'जांच सही दिशा में, हमें सकारात्मक परिणाम की उम्मीद', बोलीं गायक की पत्नी

मौत से पहले बर्थडे पार्टी में हुआ था छात्र शामिल

छात्र के परिवार का कहना है कि श्रीनाथ दो दिन पहले एक दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए था. बाद में दोस्तों ने उनके रिश्तेदारों को बताया कि रात को सोने के बाद अगली सुबह वह बेसुध हालत में मिला.

हालांकि, इस मामले में मौत की असली वजह का पता अभी तक नहीं चल पाया है. वहीं, स्थानीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं.

श्रीनाथ रेड्डी तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के राजमपेट मंडल के थलमाडला गांव के रहने वाले था. इस घटना के बाद उनके माता-पिता गहरे सदमे में हैं.

Advertisement

माता पिता ने कहा कि बेटा उच्च शिक्षा के लिए विदेश गया था, लेकिन दुख की बात है कि वह कभी घर वापस नहीं लौट सका.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »