पुतिन के आलोचक पॉप स्टार की रहस्यमयी मौत, आलीशान बंगले को लेकर की थी आलोचना

यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद पॉप सिंगर दिमित्री स्विरगुनोव ने रूसी राष्ट्रपति की जमकर आलोचना की थी. दिमित्री का गाना 'एक्वा डिस्को' रूसी प्रदर्शनकारियों का पसंदीदा गाना था. म्यूजिक की दुनिया में दिमित्री को दीमा नोवा के नाम से भी जाना जाता था.

Advertisement
रूसी राष्ट्रपति पुतिन और पॉप स्टार दीमा नोवा रूसी राष्ट्रपति पुतिन और पॉप स्टार दीमा नोवा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 12:13 PM IST

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक और आलोचक दिमित्री स्विरगुनोव की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई है. पुतिन का यह आलोचक रूस में पॉपस्टार था. 34 वर्षीय दिमित्री अक्सर अपने गानों में राष्ट्रपति पुतिन की आलोचना करते थे. उन्होंने अपने गीत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित 1.3 अरब डॉलर के आलीशान बंगले की भी आलोचना की थी. म्यूजिक की दुनिया में दिमित्री को दीमा नोवा (Dima Nova) के नाम से भी जाना जाता था.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक, दिमित्री की मौत बर्फीले पानी में डूबने से हुई है. हादसे के वक्त दिमित्री अपने भाई रोमा और दो दोस्तों के साथ थे. इनमें तीन लोगों की अभी तक मौत हो चुकी है, जबकि दिमित्री के भाई रोमा की तलाश अभी की जा रही है.

रूसी समाचार वेबसाइट पीपल टॉक के अनुसार, दीमा नोवा की मौत यारोस्लाव क्षेत्र में रूस की वोल्गा नदी पार करते समय बर्फीले पानी में गिरने से हुई है. दिमित्री की मौत की जानकारी पॉपुलर रूसी बैंड 'क्रीम सोडा' ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी है. दीमा ने ही इस रूसी बैंड की शुरुआत की थी.  

बैंड की ओर से दी गई जानकारी

रूसी बैंड क्रीम सोडा की ओर से इंस्टाग्राम पर लिखा गया कि पिछली रात हमारे साथ एक त्रासदी हुई. दीवा नोवा अपने दोस्तों के साथ बर्फीली वोल्गा नदी पार कर रहे थे. इसी दौरान नोवा और उनके दोस्त अरिस्तार्खुस नदी में गिर गए. अरिस्तार्खुस को बचाने के लिए बाहर तो निकाल लिया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका.

Advertisement

बैंड की ओर से एक अन्य पोस्ट में बताया गया कि इस हादसे में दीमा नोवा (दिमित्री), उनके दो दोस्त अपनी जान गवां चुके हैं. वहीं, उनके भाई रोमा की तलाश की जा रही है. 

प्रदर्शनकारियों के बीच लोकप्रिय

'एंटी वार प्रोटेस्ट' के दौरान दिमित्री का गाना 'एक्वा डिस्को' प्रदर्शनकारियों के बीच खूब लोकप्रिय हुआ था. यह गाना इतना लोकप्रिय हो गया था कि विरोध प्रदर्शन को "एक्वा डिस्को पार्टी" कहा जाता था. उन्होंने अपने गीत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित 1.3 अरब डॉलर की हवेली की भी आलोचना की थी.
 

पुतिन के कई आलोचकों की संदिग्ध मौत 

दीमा नोवा की मौत इसलिए सवालोंं के घेरे में है क्योंकि यह पहली बार नहीं है जब पुतिन के किसी आलोचक की मौत हुई हो. इससे पहले भी पुतिन के कई आलोचकों की संदिग्ध मौत हो चुकी है. 

इससे पहले दिसंबर 2022 में ओडिशा के एक होटल में रूसी नेता और कारोबारी पावेल एंटोव की तीसरी मंजिल से नीचे गिरकर मौत हो गई थी. इससे ठीक एक दिन पहले एंटोव के सहयोगी और दोस्त बिडेनो उसी होटल के पहली मंजिल के कमरे में बेहोशी की हालत में मिले थे. पॉवेल ने यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान की आलोचना की थी. हालांकि बाद में उन्होंने माफी मांग ली थी. 

Advertisement

इसके अलावा तेल कंपनी लुकोइल के निदेशक मंडल के अध्यक्ष राविल मैगनॉव की मौत मॉस्को के एक अस्पताल की खिड़की से गिरकर हो गई थी. राविल भी यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की आलोचक थे.

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »