रूस का कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से बड़ा हमला, यूक्रेन ने दी पलटवार की चेतावनी

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया. यूक्रेनी वायुसेना ने कम से कम आठ मिसाइलों और ड्रोन हमलों की चेतावनी जारी करते हुए लोगों से बंकरों में रहने की अपील की है. जुलाई में कीव पर यह सातवां बड़ा हमला बताया जा रहा है.

Advertisement
इसी महीने रूस ने 7 बड़े हमले किए हैं. (Photo- ITG) इसी महीने रूस ने 7 बड़े हमले किए हैं. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:46 AM IST

रूस ने गुरुवार तड़के एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइलों से बड़ा हमला किया. यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक, हमले के दौरान कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं, जबकि एयर डिफेंस सिस्टम लगातार मिसाइलों को रोकने में जुटे रहे. यूक्रेनी वायुसेना ने चेतावनी दी है कि राजधानी पर और मिसाइल हमले हो सकते हैं, इसलिए लोगों से सुरक्षित बंकरों में रहने की अपील की गई है.

Advertisement

कीव के मेयर विताली क्लिट्स्को ने बताया कि शहर के पश्चिमी बाहरी इलाके में एक गोदाम मिसाइल हमले की चपेट में आ गया. वहीं, इंटरसेप्ट की गई मिसाइलों का मलबा ड्नीप्रो नदी के पूर्वी किनारे स्थित इलाके में गिरा. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कम से कम आठ बैलिस्टिक मिसाइलें कीव की ओर दागी गई थीं.

यह भी पढ़ें: यूक्रेन के 'सरप्राइज अटैक' से सहमा रूस, रिफाइनरी ठप हुई तो भारत से मांगा पेट्रोल

यूक्रेन की वायुसेना ने टेलीग्राम पर जारी संदेश में कहा कि बैलिस्टिक मिसाइलों के अलावा रूस ने शाहेद ड्रोन भी कई शहरों की ओर भेजे हैं. उत्तर-पूर्वी शहर खारकीव में भी ड्रोन हमलों के बाद कई विस्फोटों की खबरें सामने आई हैं. इसके अलावा विनित्सिया समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी एयर रेड अलर्ट जारी किया गया.

यूक्रेन के रक्षा मंत्री को पद से हटाने के बाद हमला

Advertisement

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब यूक्रेन में रक्षा मंत्री मायखाइलो फेदोरोव को पद से हटाए जाने को लेकर राजनीतिक हलचल बनी हुई है. उनके हटने के कुछ ही समय बाद रूस ने राजधानी पर नया हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें: साढ़े सात साल बाद लिया बदला, यूक्रेन ने रूसी नौसेना के जहाज को डुबोया

यूक्रेन पर रूस लगातार कर रहा घातक हमले

जुलाई में रूस की तरफ से कीव पर यह सातवां बड़ा हमला बताया जा रहा है. इससे पहले 14 जुलाई की रात रूस ने मिसाइलों और ड्रोन के जरिए बड़े पैमाने पर हमला किया था, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हुई थी और 78 लोग घायल हुए थे. उस हमले में राजधानी के 16 स्थानों को नुकसान पहुंचा था, जिनमें एक स्कूल और एक नागरिक औद्योगिक प्रतिष्ठान भी शामिल था.

इससे पहले 2 जुलाई को हुए हमले में 30 से अधिक लोगों की मौत और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. वहीं, 6 जुलाई के हमले में कम से कम 26 लोगों की जान गई थी. लगातार हो रहे इन हमलों ने कीव में आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »