ईरान जंग के बीच पहली बार ट्रंप ने PM मोदी को लगाया फोन, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बनी रणनीति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर मिडिल ईस्ट की स्थिति पर बात की है. दोनों नेताओं ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने की आवश्यकता पर बल दिया है.

Advertisement
ट्रंप ने पीएम मोदी से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फोन पर चर्चा की है. (Photo: ITG) ट्रंप ने पीएम मोदी से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर फोन पर चर्चा की है. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:27 PM IST

ईरान जंग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. ईरान पर 28  फरवरी को हुए इजरायल और अमेरिकी हमले के बाद पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी से फोन पर बात की है. इस बातचीत की जानकारी भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर एक पोस्ट में दी है. दोनों नेताओं के बीच मध्य-पूर्व की ताजा स्थिति पर चर्चा हुई. इसके अलावा होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने पर भी दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच बातचीत हुई है. 

Advertisement

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने एक्स पर लिखा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी-अभी प्रधानमंत्री मोदी से बात की. उन्होंने मध्य-पूर्व में चल रही स्थिति पर चर्चा की, जिसमें होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने का महत्व भी शामिल था."

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच की ये कॉल बेहद अहम है. क्योंकि ट्रंप ने हाल ही में ईरान को होर्मुज स्ट्रेट को खोलने का अल्टीमेटम दिया था. क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट बंद होने का असर तेल गैस की कीमतों और ग्लोबल सप्लाई चेन पर पड़ रहा है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अवरोध स्वीकार्य नहीं है. पीएम मोदी ने सोमवार को लोकसभा में और मंगलवार को राज्यसभा में ये बात दोहराई. पीएम मोदी ने कहा कि नागरिकों, कर्मशियल जहाजों और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर किसी तरह का हमला स्वीकार्य नहीं है. 

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप के साथ बातचीत पर प्रतिक्रिया दी है. पीएम मोदी ने एक्स पर इस बातचीत की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, "राष्ट्रपति ट्रंप का फ़ोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर एक दूसरे के विचारों से अवगत हुए. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. यह सुनिश्चित करना कि होर्मुज़ स्ट्रेट खुला, सुरक्षित और सुलभ बना रहे, पूरी दुनिया के लिए ज़रूरी है. हम शांति और स्थिरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के संबंध में एक-दूसरे के संपर्क में रहने पर सहमत हुए."

भारत इस जंग में संतुलित रणनीति अपना रहा है. पीएम मोदी ने पहले ही ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान से  बात की और कुछ भारतीय टैंकरों को होर्मुज के जरिए भारत आने की अनुमति मिली. 

आज ट्रंप से बात में पीएम मोदी ने तनाव में कमी और होर्मुज खोलने पर जोर दिया. भारत ईरान से  डायरेक्ट संपर्क रखकर शिपिंग और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहा है. 

ईरान जंग को शुरू हुए एक महीना होने को है. 28 फरवरी 2026 को अमेरिका इजरायल ने ईरान पर हमले किए थे. इस हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत हो गई है. इसके अलावा ईरान का सैन्य और राजनीतिक नेतृत्व के कई कद्दावर नेता मारे गए हैं. 

Advertisement

होर्मुज स्ट्रेट से दुनिया के लगभग 20% तेल का रास्ता है. ईरान ने जंग के दौरान इसे प्रभावी रूप से बंद कर रखा है. इसके कारण ग्लोबल ऑयल सप्लाई बाधित हो रही है. भारत के लिए यह क्रिटिकल है क्योंकि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रूड ऑयल आयातक है. 

ट्रंप पहले ही नाटो देशों और कई दूसरे देशों जैसे ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, जापान से होर्मुज को सुरक्षित करने के लिए युद्धपोत भेजने को कह चुके हैं, लेकिन यूरोप और चीन ने ज्यादा सहयोग नहीं किया है. 

अब ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी को फोन किया है और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर चर्चा की है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement