इमरान खान ने 9 महीना बाद बहन और पत्नी से की मुलाकात, जेल में मिली 15 मिनट की मोहलत

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान से करीब नौ महीने बाद उनकी पत्नी बुशरा बीबी और बहन नूरीन नियाजी ने रावलपिंडी की अडियाला जेल में मुलाकात की. यह मुलाकात सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश के बाद हुई, जिसमें इमरान को हर सप्ताह परिवार से मिलने की अनुमति दी गई है.

Advertisement
पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान ने कोर्ट आदेश के बाद अपने परिवार से मुलाकात की. पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान ने कोर्ट आदेश के बाद अपने परिवार से मुलाकात की.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:48 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी PTI के संस्थापक इमरान खान को जेल में करीब नौ महीने बाद परिवार से मिलने का मौका मिला. रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनकी पत्नी बुशरा बीबी और बहन नूरीन नियाजी ने उनसे मुलाकात की. इसे इमरान के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है.

यह मुलाकात सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के बाद हुई है. कोर्ट ने जेल में बंद इमरान खान को हर सप्ताह परिवार के सदस्यों से मिलने की इजाजत दी है. साथ ही उनकी सेहत को देखते हुए मेडिकल जांच और इलाज को लेकर भी निर्देश जारी किए गए हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: इमरान खान के अस्पताल ट्रांसफर पर पाकिस्तान सरकार का यू-टर्न, SC के आदेश को देगी चुनौती

सिर्फ 15 मिनट चली इमरान खान की मुलाकात

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, नूरीन नियाजी ने इस साल पहली बार इमरान खान से मुलाकात की. जेल के कॉन्फ्रेंस रूम में हुई यह मुलाकात करीब 15 मिनट चली. इस दौरान इमरान की सेहत और दूसरे मुद्दों पर बातचीत हुई. नूरीन ने उन्हें सुप्रीम कोर्ट के उस आदेश की जानकारी भी दी, जिसमें उन्हें मेडिकल जांच के लिए शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाने को कहा गया है.

हालांकि, कोर्ट ने परिवार से मुलाकात को लेकर एक शर्त भी रखी है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर इन मुलाकातों का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों या फायदे के लिए किया गया, तो यह राहत वापस ली जा सकती है. इमरान की दूसरी बहनों अलीमा खान और उजमा खान के अलावा उनके चचेरे भाई कासिम जमान को इस बार मुलाकात की अनुमति नहीं मिली. PTI के किसी राजनीतिक नेता को भी उनसे मिलने नहीं दिया गया.

Advertisement

बुशरा बीबी ने भी की मुलाकात

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी ने भी जेल में उनसे करीब 30 से 35 मिनट तक मुलाकात की. इसके बाद वह अपने परिवार के सदस्यों से भी मिलीं. इनमें उनके बच्चे मूसा और मुबाशिरा मनेका और ननद मेहरुनिस्सा शामिल थीं. इमरान खान 2023 से अडियाला जेल में बंद हैं. वह कई मामलों का सामना कर रहे हैं और फिलहाल अल-कादिर ट्रस्ट भ्रष्टाचार मामले में 14 साल की सजा काट रहे हैं.

16 सितंबर को फिर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को इमरान खान को दो दिनों के भीतर शिफा इंटरनेशनल अस्पताल ले जाने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने कहा है कि उन्हें 16 सितंबर तक अस्पताल में रखा जाए. इसी दिन उनके इलाज से जुड़ी याचिकाओं पर अगली सुनवाई होगी. ऐसे में करीब नौ महीने बाद परिवार से मुलाकात और अस्पताल में इलाज के आदेश ने इमरान खान के लिए राहत की उम्मीद बढ़ा दी है. अब नजर उनके अस्पताल ट्रांसफर और 16 सितंबर की सुनवाई पर रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »