ईरान पर हमले के लिए अफगानिस्तान के एयरबेस का इस्तेमाल? आसिम मुनीर के दावे से सनसनी

पाकिस्तान के आर्मी चीफ मार्शल आसिम मुनीर ने आतंकियों को चेतावनी दी है. उन्होंने अफगानिस्तान की जमीन के पाकिस्तान विरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल को अस्वीकार्य बताया.

Advertisement
आसिम मुनीर ने वाना इलाके के दौरे में ये चेतावनी दी. (Photo: AP) आसिम मुनीर ने वाना इलाके के दौरे में ये चेतावनी दी. (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:41 PM IST

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा पर सैन्य संघर्ष जारी है. इस बीच पाक थल सेनाध्यक्ष मार्शल आसिम मुनीर ने दक्षिण वजीरिस्तान के वाना इलाके का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने सीमा पर सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया और आतंकवाद के मुद्दे पर अफगान तालिबान को सख्त चेतावनी दी. 

सेना की मीडिया विंग (ISPR) के जारी एक बयान के मुताबिक, मुनीर ने अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ होने पर गहरी आपत्ति जताई. उन्होंने इसे पूरी तरह से 'अस्वीकार्य' करार दिया. मुनीर के दावे से अब पाकिस्तान में सनसनी मच गई है.

Advertisement

आसीम मुनीर ने कहा, 'आतंकवादियों के पाकिस्तान के खिलाफ अफगान की जमीन का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं होगा और सीमा पार से आने वाले खतरे को बेअसर करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे.'

ऑपरेशन 'गजब-लिल-हक'

आर्मी चीफ का ये दौरा ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ एक बड़ा सैन्य अभियान शुरू किया है. 26 फरवरी की रात को पाकिस्तान ने 'ऑपरेशन गजब-लिल-हक' लॉन्च किया था. ये कार्रवाई उन कथित हमलों के जवाब में की गई थी, जिनमें अफगान तालिबान ने 2600 किलोमीटर लंबी सीमा पर 53 अलग-अलग स्थानों को निशाना बनाया था.

मार्शल मुनीर ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के बीच शांति तभी मुमकिन है जब अफगानिस्तान अपनी नीतियों में बदलाव करे. उन्होंने कहा, 'शांति सिर्फ दोनों पक्षों के बीच तभी कायम रह सकती है जब अफगान तालिबान आतंकवाद और आतंकवादी संगठनों के समर्थन को त्याग दे.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'वक्त आ गया है कि...', ईरान जंग के बीच पाकिस्तान में शहबाज-मुनीर के खिलाफ भड़का लोगों का गुस्सा

बता दें कि पाकिस्तान लगातार ये आरोप लगाता रहा है कि प्रतिबंधित संगठन टीटीपी (TTP) जैसे समूहों को अफगानिस्तान में सुरक्षित पनाहगाह मिल रही है.

सुरक्षा और ऑपरेशंस की समीक्षा

मुनीर के वाना दौरे के दौरान फील्ड मार्शल को सीमा प्रबंधन और मौजूदा खुफिया जानकारी पर आधारित ऑपरेशंस (IBOs) के बारे में जानकारी दी गई. उन्हें सीमा पर हालिया घटनाओं और जारी सैन्य अभियान के बारे में भी ब्रीफिंग दी गई. मुनीर ने सैनिकों की तैयारी की समीक्षा की और अधिकारियों को सीमा सुरक्षा को और पुख्ता करने के निर्देश दिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement