आज से रुबियो भारत आ रहे हैं, ताज मेमोरियल में 26/11 में मारे गए लोगों को देंगे श्रद्धांजलि

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत के तीन दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं, जिसमें वे ऊर्जा, व्यापार, निवेश, रक्षा और महत्वपूर्ण तकनीकों के क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे.

Advertisement
बुधवार को रुबियो गुजरात के जामनगर जाएंगे. (Photo: Reuters) बुधवार को रुबियो गुजरात के जामनगर जाएंगे. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:56 AM IST

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो मंगलवार से भारत की अपनी तीन दिवसीय यात्रा शुरू करने वाले हैं. रुबियो की इस यात्रा का उद्देश्य ऊर्जा, व्यापार, निवेश, रक्षा, महत्वपूर्ण तकनीकों जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाना और पश्चिम एशिया संकट पर बातचीत करना है. 

रुबियो की इस साल की यह दूसरी भारत यात्रा है. उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देशों के संबंधों में कुछ तनाव बना हुआ है. इससे पहले मई में जब रुबियो भारत आए थे तब उन्होंने पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बातचीत की थी. 

Advertisement

मंगलवार को रुबियो विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ बैठक करेंगे. इस दौरान भारत-अमेरिका व्यापाक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत कनरे के तरीकों पर भी चर्चा होगी. दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते और पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी बातचीत होने की संभावना है. खास बात ये है कि अपनी इस यात्रा के दौरान रुबियो 26/11 मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए ताज मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे. इस हमले में 160 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी, जिसमें छह अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे. 

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, अमेरिकी विदेश मंत्री दोपहर 2:15 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने वाले हैं. वे अमेरिकी की स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में भी शामिल होने वाले हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: रूस के तेल पर भारत को घेरना चाहता था अमेरिका, यूरोप ने नहीं दिया साथ... अब ट्रंप ने क्यों लिया 60 दिन का वक्त?

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम रूप देने के करीब

बुधवार को रुबियो गुजरात के जामनगर जाने वाले हैं. भारत यात्रा से पहले उज्बेकिस्तान में उन्होंने कहा था कि अमेरिका भारत के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के बहुत करीब है. 

रुबियो ने रूसी तेल खरीद पर भारत को अमेरिकी टैरिफ में दी गई छूट को लेकर भी इसका संकेत दिया था. उन्होंने कहा, 'हम अभी भारत के साथ व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं. हम इसके बहुत करीब हैं. इसलिए जब राष्ट्रपति राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी छूट या इस तरह के अन्य मामलों पर कोई फैसला लेते हैं तो हम इन बातों को भी ध्यान में रखते हैं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »