दक्षिण गाजा में इजरायल ने फिर बरसाए बम, कई घायल

दक्षिण गाजा पट्टी के खान यूनिस इलाके में इजरायल ने फिर हमला किया है. इजरायली सेना ने एक संदिग्ध आतंकवादी को निशाना बनाकर सैन्य कार्रवाई की. इस अचानक हमले में कई लोग घायल भी हो गए हैं.

Advertisement
गाजा पर हुए इजरायली हमले में कई लोग घायल हो गए. (File Photo: Reuters) गाजा पर हुए इजरायली हमले में कई लोग घायल हो गए. (File Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 6:27 PM IST

दक्षिण गाजा पट्टी में इजरायली रक्षा बलों ने एक बार फिर सैन्य कार्रवाई की है. इजरायल ने दक्षिण गाजा के इलाके में सक्रिय एक संदिग्ध आतंकवादी को निशाना बनाकर हमला किया है.

फिलिस्तीनी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, ये हमला खान यूनिस इलाके में स्थित एक टेंट पर हुआ. अचानक हुए इस हमले की चपेट में आने से कई लोग घायल हो गए हैं. स्थानीय लोगों और राहत कर्मियों की मदद से घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्रों में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

इजरायली सेना ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा है कि इस ऑपरेशन का मकसद आतंकवादी गतिविधियों को रोकना था. IDF की ओर से फिलहाल पूरी डिटेल्स सामे नहीं आई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »