ईरान के इन दो बड़े नेताओं को मारने की इजरायल की साजिश, अमेरिका ने ही किया अलर्ट

अमेरिका ने युद्धविराम वार्ता के दौरान इजरायल की तरफ से ईरान के वरिष्ठ नेताओं की हत्या की आशंका को लेकर खाड़ी देशों के जरिए तेहरान को चेतावनी भेजी थी. रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कथित तौर पर निशाने पर थे.

Advertisement
अमेरिका ने ईरान को इजरायल के प्लान के बारे में चेताया था. (Photo: Reuters) अमेरिका ने ईरान को इजरायल के प्लान के बारे में चेताया था. (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:53 AM IST

अमेरिका और इजरायल के बीच ईरान को लेकर मतभेद की एक बड़ी कहानी सामने आई है. अमेरिका को आशंका थी कि इजरायल युद्धविराम वार्ता के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ की हत्या की कोशिश कर सकता है. इसी डर से अमेरिका ने खाड़ी के कुछ देशों के जरिए तेहरान को इस संभावित खतरे के बारे में आगाह कराया.

Advertisement

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल में जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम और शांति वार्ता शुरू हुई, तब अमेरिका को चिंता थी कि अगर इजरायल ने इन दोनों नेताओं को निशाना बनाया, तो बातचीत पूरी तरह पटरी से उतर सकती है और युद्ध फिर भड़क सकता है.

यह भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट में कैसा है ट्रैफिक, क्या जहाजों की हो रही आवाजाही? जानें सभी सवालों के जवाब

रिपोर्ट में कहा गया है कि युद्ध की शुरुआत में इजरायल की रणनीति ईरान के शीर्ष नेतृत्व को खत्म करने की थी. इसी दौरान ईरान के कई बड़े नेताओं की हवाई हमलों में मौत भी हुई. इनमें पूर्व विदेश मंत्री कमाल खराजी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े वरिष्ठ नेता अली लारिजानी जैसे नाम शामिल बताए गए हैं. बताया गया कि ये दोनों उस समय अमेरिका के साथ बातचीत की प्रक्रिया का हिस्सा भी थे.

Advertisement

इजरायल के टारगेट पर थे अराघची और गालिबाफ 

अमेरिका चाहता था कि बातचीत जारी रहे, जबकि इजरायल की प्राथमिकता ईरान की मौजूदा सत्ता को कमजोर करना थी. यही वजह रही कि दोनों सहयोगी देशों की रणनीति में अंतर दिखाई देने लगा.

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, अब्बास अराघची और गालिबाफ मार्च से ही इजरायल की संभावित टारगेट लिस्ट में थे. हालांकि अप्रैल में युद्धविराम वार्ता शुरू होने के बाद अमेरिका के दबाव पर उनके नाम इस सूची से हटा दिए गए.

यह भी पढ़ें: खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद फिर होगी US-ईरान वार्ता! इस देश ने किया बड़ा ऐलान

बाघेर गालिबाफ दो हमले में बाल-बाल बचे

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि बाघेर गालिबाफ दो बार हमले से बाल-बाल बचे. एक बार 2025 के संघर्ष के दौरान और दूसरी बार हालिया युद्ध में. इसके अलावा, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से मुलाकात के बाद जब गालिबाफ तेहरान लौट रहे थे, तब ईरानी खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली कि इजरायल उनके विमान को निशाना बना सकता है. इसके बाद उनका विमान आपात स्थिति में मशहद में उतारा गया और वहां से वे सड़क मार्ग से तेहरान पहुंचे.

हालांकि, इन रिपोर्ट्स पर न तो इजरायल और न ही अमेरिका की ओर से आधिकारिक पुष्टि की गई है. इसके बावजूद रिपोर्ट में कहा गया है कि कथित हत्या की आशंकाओं के बाद भी अराघची और गालिबाफ ने अपनी विदेश यात्राएं जारी रखीं और कतर और स्विट्जरलैंड में शांति वार्ता में हिस्सा लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »