ईरान ने अमेरिका संग सीजफायर को लेकर PAK को सौंपी मांगों की लिस्ट, कहा- अब यूएस के पाले में है गेंद

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के साथ परमानेंट शांति और युद्ध खत्म करने को लेकर अपनी मांगों की लिस्ट पाकिस्तानी नेताओं को सौंप दी. इसके बाद अराघची अपने तीन देशों के दौरे के अगले चरण में ओमान के लिए रवाना हो गए. इसके बाद वह रूस जाएंगे.

Advertisement
ईरान ने शांति वार्ता को लेकर पाकिस्तान को सौंपी लिस्ट. (File photo: ITG) ईरान ने शांति वार्ता को लेकर पाकिस्तान को सौंपी लिस्ट. (File photo: ITG)

aajtak.in

  • वॉशिंगटन,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 6:49 AM IST

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शनिवार को इस्लामाबाद में पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ उच्च स्तरीय बैठक के दौरान अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए अपनी मांगों की लिस्ट पाकिस्तानी नेताओं को सौंप दी है, ताकि इसे अमेरिका तक पहुंचाया जा सके. वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान जाने वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के दौरे को रद्द कर दिया और ईरान के साथ कूटनीति को लेकर संदेह जताया.

ईरानी विदेश मंत्री शनिवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख आसिम मुनीर और विदेश मंत्री इशाक डार से मुलाकात की और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की. इस दौरान द्विपक्षीय वार्ता और क्षेत्रीय हालातों को लेकर चर्चा की.

Advertisement

पाकिस्तान को सौंपी लिस्ट

इसके बाद अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि उन्होंने ईरान पर जारी युद्ध को स्थायी रूप से खत्म करने के लिए एक वर्केबल फ्रेमवर्क पाकिस्तानी नेताओं से साझा किया है.उन्होंने सवाल उठाया कि ये देखना अभी बाकी है कि क्या अमेरिका वास्तव में कूटनीति को लेकर गंभीर है.
अराघची के अनुसार, ईरान ने संघर्ष विराम और थोपे गए युद्ध के अंत को लेकर अपना सैद्धांतिक रुख पाकिस्तान के सामने स्पष्ट कर दिया है. इसके बाद वह ओमान की राजधानी मस्कट के लिए रवाना हो गए.

ट्रंप ने रद्द किया डेलिगेशन का दौरा

वहीं, उनके मस्कट रवाना होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान जाने वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के दौरे को रद्द कर दिया. उन्होंने कहा कि मैंने अपने प्रतिनिधियों की इस्लामाबाद, पाकिस्तान जाने वाली यात्रा रद्द कर दी है जो ईरानियों से मिलने वाले थे. वह 18 घंटे की लंबी उड़ान भरकर ऐसी वार्ताओं में समय बर्बाद नहीं करेंगे, जिनका कोई नतीजा नहीं निकल रहा है, बहुत काम है!

ट्रंप ने ईरानी लीडरशिप में भारी झगड़े और भ्रम का दावा करते हुए कहा कि हमारे पास सभी विकल्प खुले हुए हैं, जबकि उनके पास कुछ भी नहीं है. अगर वह (ईरान) बात करना चाहते हैं तो उन्हें बस हमें फोन करना होगा!

Advertisement

आपको बता दें कि इससे पहले इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी संसदीय अध्यक्ष एम.बी. कालीबाफ के बीच 21 घंटे तक लंबी चर्चा की थी, लेकिन ये बातचीत बेनतीजा साबित हुई. पाकिस्तान द्वारा अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बड़े दावों के बीच ट्रंप के कड़े रुख और अराघची की रवानगी ने बातचीत के दूसरे दौर को अधर में लटका दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »