ईरान पर न्यूयॉर्क के मुस्लिम मेयर ममदानी का बड़ा बयान, अमेरिका को दी ये हिदायत

ईरान के साथ इजरायल और अमेरिका की चल रही जंग के बीच न्यूयॉर्क के मेयर जोहराम ममदानी ने ईरान सरकार की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने अमेरिका को अतीत की गलतियों से सीखने और युद्ध के बजाय शांति और कूटनीति पर जोर देने की सलाह दी.

Advertisement
ममदानी ने ईरान सरकार को 'क्रूर' बताया. (File Photo: Reuters) ममदानी ने ईरान सरकार को 'क्रूर' बताया. (File Photo: Reuters)

रोहित

  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:04 PM IST

ईरान में जारी जंग और वहां की सरकार की कार्रवाई को लेकर न्यूयॉर्क के मेयर जोहराम ममदानी ने अपनी राय रखी है. उन्होंने ईरान सरकार की आलोचना करने के साथ-साथ अमेरिका को अतीत की गलतियों से सीखने की सलाह भी दी है.

ममदानी ने ईरानी सरकार के रवैये पर कड़ा प्रहार किया. उन्होंने कहा, 'मैंने पहले भी कहा है कि ईरानी सरकार अपने ही लोगों के व्यवस्थित दमन में लगी हुई है. यहां तक कि इस साल की शुरुआत में सबसे बुनियादी रूपों में असंतोष जाहिर करने की कोशिश कर रहे हजारों ईरानियों की हत्या भी कर दी गई है. ये एक क्रूर सरकार है.'

Advertisement

जहां एक तरफ ममदानी ने ईरानी शासन को क्रूर बताया, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने अमेरिकी विदेश नीति और 'रिजीम चेंज'के लिए किए जाने वाले युद्धों के खतरों पर भी आगाह किया. उन्होंने इराक और अफगानिस्तान जैसे पिछले युद्धों का हवाला देते हुए शांति और कूटनीति पर जोर दिया.

अमेरिका के लिए खास नसीहत

ममदानी ने कहा, 'और मैंने ये भी कहा है कि भले ही मैं एक युवा मेयर हो सकता हूं, लेकिन मैं इतना बड़ा जरूर हूं कि मुझे बहुत साल पहले इसी क्षेत्र में हमारे देश के सत्ता परिवर्तन के इरादे से किए गए युद्ध के विनाशकारी परिणाम याद हैं.'

यह भी पढ़ें: 'अमेरिका को इस्लाम से सीख लेनी चाहिए...', न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी की सलाह

हमले पर पहले भी दे चुके हैं प्रतिक्रिया

जोहराम ममदानी ने इससे पहले भी इजरायल-अमेरीका के हमलों की निंदा की थी. उन्होंने कहा था कि अमेरिकी जनता रिजीम चेंट के लिए नया युद्ध नहीं, बल्कि शांति और महंगाई से राहत चाहती है. मेयर ने न्यूयॉर्कवासियों की सुरक्षा के लिए पुलिस और आपातकालीन सेवाओं को अलर्ट पर रखा है और संवेदनशील स्थानों पर गश्त बढ़ा दी है.

Advertisement

साथ ही, उन्होंने ईरानी मूल के नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उन्हें शहर का अभिन्न हिस्सा बताया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement