दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरान ने दागे 2 ड्रोन, 1 भारतीय समेत 4 जख्मी

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास ईरान ने दो ड्रोन दागे हैं. इस हमले में एक भारतीय, दो घाना के नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक को हल्की चोटें आई हैं. हालांकि, इस घटना के बावजूद एयरपोर्ट पर विमानों का परिचालन सामान्य रूप से जारी है.

Advertisement
दुबई एयरपोर्ट के पास धमाका (Photo: AP) दुबई एयरपोर्ट के पास धमाका (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बुधवार को दो ड्रोन गिरने से हड़कंप मच गया. अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे में चार लोग घायल हुए हैं. घायलों में घाना के दो नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं जिन्हें मामूली चोटें आई हैं. इसके अलावा एक भारतीय नागरिक को भी हल्की चोटें लगी हैं. घटना के तुरंत बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत स्थिति का जायजा लिया गया.

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि हवाई यातायात पर इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है और एयर ट्रैफिक पूरी तरह सामान्य चल रहा है. 

दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया, "अधिकारियों ने कन्फर्म किया है कि कुछ देर पहले दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) के पास दो ड्रोन गिरे, जिससे घाना के दो नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आईं, और एक भारतीय नागरिक को हल्की चोटें आईं. एयर ट्रैफिक नॉर्मल चल रहा है."

घायल हो गए हैं सुप्रीम लीडर मोजतबा?

मिडिल ईस्ट में जंग जारी है. इजरायल और ईरान एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं. ईरान के नए सुप्रीम लीडर, मोजतबा खामेनेई जंग के दौरान घायल हो गए हैं. ईरान के प्रेसिडेंट के बेटे यूसुफ पेजेशकियन ने कन्फर्म किया है. यह बयान खामेनेई की हेल्थ और उनके ठिकाने को लेकर चल रही अटकलों के बीच आया है. 

Advertisement

पेजेशकियन ने आगे कहा कि चोटों के बावजूद, नए सुप्रीम लीडर, जिन्होंने US-इज़रायल हमलों में अपने पिता अली खामेनेई की मौत के बाद उनकी जगह ली थी, “सुरक्षित और ठीक” हैं.

यह भी पढ़ें: अमेरिका खो चुका है 6 परमाणु बम, अगर एक भी ईरान के हाथ लग गया तो...

अपने टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट करते हुए, पेजेशकियन ने कहा, “मैंने खबर सुनी कि मिस्टर मोजतबा खामेनेई घायल हो गए हैं. मैंने कुछ दोस्तों से पूछा है जिनके उनसे कनेक्शन थे. उन्होंने मुझे बताया कि खुदा का शुक्र है, वह सुरक्षित और ठीक हैं.”

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, खामेनेई ईरान पर US और इज़रायल के हमलों के पहले दिन घायल हो गए थे.

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement