ताबूत में ट्रंप... ईरान की अमेरिका को चेतावनी, तेहरान में लगे विशालकाय बिलबोर्ड

अमेरिका और ईरान के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच तेहरान के मुख्य एंग़ेलाब स्क्वायर पर एक बिलबोर्ड लगाया गया है. इस विशालकाय पोस्टर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक काले कफन (ताबूत) में लेटा हुआ दिखाया गया है

Advertisement
ईरान में ट्रंप के खिलाफ लगे बिलबोर्ड. (photo: ITG) ईरान में ट्रंप के खिलाफ लगे बिलबोर्ड. (photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:59 PM IST

ईरान-अमेरिका के बीच जारी भीषण संघर्ष के बीच IRGC प्रशासन ने तेहरान के मुख्य एंगेलाब स्क्वायर पर एक विशालकाय बिलबोर्ड लगाया है, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक खुले काले ताबूत में आंखें बंद किए लेटा हुआ दिखाया गया है. इस पोस्टर पर अंग्रेजी में 'वी किल ट्रंप' (हम ट्रंप को मार देंगे) की चेतावनी लिखी हुई है. ये बिलबोर्ड ट्रंप के ईरान द्वारा अपनी हत्या की साजिश की आंशका जताने के कुछ दिनों बाद सामने आय है.

तेहरान के एंगेलाब स्क्वायर पर लगे इस विशालकाय बिलबोर्ड को दोनों देशों के बीच तनाव को चरम पर ले जाने वाले एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है. इस चौंकाने वाले पोस्टर के ठीक नीचे एक भित्तिचित्र (ग्राफिटी) भी बनाई गई है, जिस पर लिखा है कि 'मीनाब के बच्चों की याद में'. ये संदर्भ संघर्ष के पहले ही दिन ईरान के मीनाब शहर में एक प्राथमिक स्कूल पर हुए हमलों का है, जिसमें 120 लड़कियों समेत 150 से ज्यादा मासूम बच्चों की मौत हो गई थी.

Advertisement

मोजतबा ने जारी किया बयान

आमतौर पर सार्वजनिक नजरों से दूर रहने वाले ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खमेनेई ने इस तनावपूर्ण माहौल के बीच एक दुर्लभ बयान जारी किया है. उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा कि हम आपके पवित्र खून और इन दो युद्धों में शहीद हुए सभी लोगों के खून का बदला उन अपराधी और अपमानित कातिलों से जरूर लेंगे.

मोजतबा ने आगे जोर देकर कहा कि ये प्रतिशोध हमारे पूरे देश की पुरजोर मांग है और इसे निश्चित रूप से हर हाल में अंजाम दिया जाएगा.

अमेरिका-ईरान के बीच टूट सीजफायर

वहीं, ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खमेनेई के एक हफ्ते तक चले अंतिम संस्कार के दौरान देश के तमाम शहरों में 'अमेरिका की मौत' के नारे और 'किल ट्रंप' के बड़े पोस्टर देखे गए थे. फिलहाल दोनों देशों के बीच सीजफायर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है. पिछले एक हफ्ते में अमेरिका ने ईरानी मिसाइल ठिकानों और तटीय सुविधाओं को निशाना बनाने के साथ ही नौसैनिक नाकेबंदी लागू कर दी है. इसके जवाब में ईरान ने कुवैत, बहरीन और जॉर्डन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ताबड़तोड़ मिसाइलें दागी हैं.

इन जवाबी हमलों के कारण दुनिया के 20% तेल और गैस के प्रवाह वाले महत्वपूर्ण जलमार्ग 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में जहाजों की आवाजाही एक बार फिर ठप हो गई है, जिससे वैश्विक ऊर्जा कीमतें आसमान छू रही हैं.

Advertisement

इजरायल ने अमेरिका को चेताया

इसी बीच इजरायल ने अमेरिका को खुफिया जानकारी देते हुए आगाह किया है कि ईरान राष्ट्रपति ट्रंप की हत्या की नई साजिश रच रहा है. तुर्की में नाटो (NATO) शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रंप ने खुद माना कि वो ईरानियों की हिट लिस्ट में हैं और सुरक्षा एजेंसियां इस खतरे पर कड़ी नजर रख रही हैं.

ट्रंप ने कहा, 'मैं चाहे किसी भी लिस्ट में होऊं... मैं उनकी हर लिस्ट में हूं. और अब तक, मैं थोड़ा किस्मत वाला रहा हूं, लेकिन हो सकता है कि यह ज़्यादा समय तक न चले. ये बुरे और बीमार मानसिकता वाले लोग हैं. और हमें उस कैंसर को जड़ से खत्म करना होगा.'

CNN की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि उन्होंने हाल के हफ़्तों में ट्रंप को मारने की संभावित योजनाओं के बारे में जानकारी जुटाई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »