'ईरान से तुरंत निकलें भारतीय...' इजरायल से जंग दोबारा शुरू होते ही आई भारत की एडवाइजरी

मिडिल-ईस्ट में ईरान और इजरायल के बीच सैन्य संघर्ष तेज होने के कारण, भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को ईरान छोड़ने की सख्त सलाह दी है. दूतावास ने सुरक्षा कारणों से ईरान की यात्रा से बचने के लिए भी कहा है.

Advertisement
भारतीय दूतावास ने नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की भी सलाह दी है. (Photo- ITGD) भारतीय दूतावास ने नागरिकों को ईरान की यात्रा से बचने की भी सलाह दी है. (Photo- ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 1:30 PM IST

मिडिल-ईस्ट में एक बार फिर बमबारी तेज हो गई है. ईरान औरन इजरायल की बीच सैन्य संघर्ष बढ़ गया है. ऐसे में ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने अलर्ट एडवाइजरी जारी कर दी है. भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को तुरंत ईरान से निकलने की सलाह दी है.

तेहरान में स्थित भारतीय दूतावास ने क्षेत्र के मौजूदा हालातों को देखते हुए सभी भारतीय नागरिकों को सख्त हिदायत दी है कि वो फिलहाल ईरान की किसी भी तरह की यात्रा करने से पूरी तरह बचें. दूतावास ने साफ किया है कि सुरक्षा के लिहाज से अभी वहां जाना बिल्कुल भी ठीक नहीं है.

Advertisement

इसके साथ ही, भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए ईरान में मौजूद भारतीयों को भी देश से निकलने के लिए कहा है. एडवाइजरी में कहा गया है कि इस समय ईरान में रह रहे सभी भारतीय जो भी साधन मौजूद हों, उनका इस्तेमाल करके तुरंत देश से बाहर निकल जाएं.

ईरान पर इजरायल ने किए ताबड़तोड़ हमले

बता दें कि ईरान ने रविवार की देर रात इजरायल पर हमले कर दिए थे. इसके जवाब में इजरायल ने भी ईरान के कई शहरों को निशाना बनाया. इजरायल ने वॉरशिप्स और बैलेस्टिक मिसाइलों से तेहरान, इस्फहान, तबरीज समेत कई इलाकों में अटैक किया. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू को ईरान पर जवाबी कार्रवाई करने से मना किया था. इसके बावजूद इजरायल ने ईरान पर मिसाइलें दाग दी.

यह भी पढ़ें: जंग रुकवाने ईरान पहुंचे थे पाकिस्तानी मंत्री नकवी, इसी बीच इजरायल ने शुरू कर दिए तेहरान में हमले

Advertisement

बघाई ने अमेरिका को बताया जिम्मेदार

अब ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने एक लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मौजूदा सीजफायर के उल्लंघनों के लिए अमेरिका सीधे तौर पर जिम्मेदार है.

बघाई के मुताबिक, इजरायल की हरकतों को अमेरिकी नीतियों से अलग करके नहीं देखा जा सकता. उन्होंने दावा किया कि इजरायल जो कुछ भी कर रहा है, उसके पीछे अमेरिका की नीतियां काम कर रही हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »