'न्यू मैक्सिको का नाम न्यू अमेरिका...', ट्रंप ने दोहराई मांग, कहा- इससे इनकम बढ़ेगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यू मैक्सिको का नाम बदलकर न्यू अमेरिका करने की मांग फिर उठाई है. उनका दावा है कि इससे राज्य में घरों की कीमतें और लोगों की इनकम बढ़ेगी. हालांकि, राज्य की डेमोक्रेटिक गवर्नर ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है.

Advertisement
राष्ट्रपति ट्रंप लगातार मेक्सिको को लेकर बयानबाजी करते हैं. (Photo- ITG) राष्ट्रपति ट्रंप लगातार मेक्सिको को लेकर बयानबाजी करते हैं. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यू मैक्सिको राज्य का नाम बदलकर ‘न्यू अमेरिका’ करने की अपनी मांग फिर दोहराई है. ट्रंप का दावा है कि नाम बदलने से राज्य की पहचान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. इससे घरों की कीमतों और लोगों की इनकम में भी इजाफा होगा. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर कहा कि राज्य का नाम तुरंत बदला जाना चाहिए, क्योंकि यह मेक्सिको नहीं, बल्कि अमेरिका का हिस्सा है. ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, “न्यू मैक्सिको का नाम तुरंत बदलकर न्यू अमेरिका कर देना चाहिए. हम मेक्सिको नहीं, बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका हैं.”

Advertisement

राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि नए नाम से राज्य की कीमत और प्रतिष्ठा बढ़ेगी. घरों की कीमतें और लोगों की इनकम बढ़ेगी. साथ ही, राज्य के लोग अमेरिकी झंडे को सलाम करते हुए और ज्यादा गर्व महसूस करेंगे.

यह भी पढ़ें: 'मैं सिर्फ अमेरिकी...', नेतन्याहू को समर्थन देने से जेडी वेंस का इनकार, चुनाव में ट्रंप ने किया है सपोर्ट

ट्रंप ने राज्य के चुनावों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि न्यू मैक्सिको में चुनावों को लेकर जो बेईमानी की बातें कही जाती हैं, नाम बदलने से शायद वे भी खत्म हो जाएं. हालांकि, ट्रंप ने अपने इन दावों के समर्थन में कोई सबूत नहीं दिया है.

गवर्नर ने प्रस्ताव को किया खारिज

न्यू मैक्सिको की डेमोक्रेटिक गवर्नर मिशेल लुजान ग्रिशम ने ट्रंप के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि राज्य के नाम पर बहस की कोई गुंजाइश नहीं है. यह नाम अमेरिका के अस्तित्व में आने से भी पहले से मौजूद है.

Advertisement

उन्होंने व्हाइट हाउस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन नक्शों पर रंग भरने में समय बिता रहा है, जबकि न्यू मैक्सिको की सरकार बच्चों की देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और आवास जैसे मुद्दों पर काम कर रही है.

पहले भी उठा चुके हैं नाम बदलने का मुद्दा

ट्रंप पिछले महीने भी न्यू मैक्सिको का नाम बदलने की बात कह चुके हैं. उस समय उन्होंने ट्रुथ सोशल पर राज्य का एक नक्शा साझा किया था, जिसमें ‘मेक्सिको’ शब्द को काटकर उसकी जगह ‘अमेरिका’ लिखा गया था. व्हाइट हाउस ने भी इस पोस्ट को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया था. इससे राज्य के अधिकारियों की नाराजगी सामने आई थी.

9 सितंबर को रिपब्लिकन नेशनल कमेटी के मिडटर्म कन्वेंशन में भी ट्रंप ने यह प्रस्ताव रखा था. उन्होंने कहा था कि न्यू मैक्सिको का नाम न्यू अमेरिका होना चाहिए और दावा किया था कि लोग इस विचार को पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप को झटका, लोकप्रियता गिरकर 31% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

नाम बदलने की कोई आधिकारिक प्रक्रिया नहीं

फिलहाल न्यू मैक्सिको का नाम बदलने के लिए कोई आधिकारिक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है. राज्य के संविधान के अनुच्छेद-1 में स्पष्ट रूप से लिखा है कि राज्य का नाम न्यू मैक्सिको है. अमेरिकी राष्ट्रपति केवल सोशल मीडिया पोस्ट या कार्यकारी आदेश के जरिए किसी राज्य का कानूनी नाम नहीं बदल सकते.

Advertisement

ट्रंप इससे पहले भी जगहों के नाम बदलने की कोशिश कर चुके हैं. जनवरी 2025 में उन्होंने अमेरिकी सरकार को ‘गल्फ ऑफ मेक्सिको’ की जगह ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ नाम इस्तेमाल करने का आदेश दिया था. इस साल अगस्त में उन्होंने लेक ओंटारियो का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने के लिए भी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए थे. इस कदम पर कनाडा के नेताओं ने आपत्ति जताई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »