कतर पर ईरानी हमले ने बदले ट्रंप के सुर! कहा- अब साउथ पार्स गैस फील्ड पर अटैक नहीं करेंगे

ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हुए हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अब इजरायल इस क्षेत्र पर कोई और हमला नहीं करेगा. ट्रंप ने ईरान को चेतावनी भी दी है कि वो कतर के ऊर्जा ढांचे को निशाना न बनाए.

Advertisement
ट्रंप ने ईरान को कतर पर हमला न करने की चेतावनी दी. (Photo: AP) ट्रंप ने ईरान को कतर पर हमला न करने की चेतावनी दी. (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:43 AM IST

ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग रुकने का नाम नहीं ले रही है. 28 फरवरी को युद्ध शुरू होने के बाद से, इजरायल और अमेरिका ने तेल सुविधाओं समेत ईरान के कई ठिकानों पर हमले किए हैं. लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि इजरायल अब ईरान के 'दक्षिण पार्स' गैस फील्ड पर और हमले नहीं करेगा.

Advertisement

बुधवार को दुनिया के सबसे बड़े नेचुरल गैस फील्ड साउथ पार्स पर इजरायल ने की थी. ईरान ने इस हमले का करारा जवाब देने की धमकी दी थी. ऐसे में अब ट्रंप ने इस हमले से किनारा करते हुए भरोसा दिलाया है कि अब इजरायल दक्षिण पार्स गैस फील्ड पर हमला नहीं करेगा.

ट्रंप ने तेहरान को चेतावनी दी कि वो कतर के ऊर्जा ढांचे को निशाना न बनाए. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर ट्रंप ने लिखा, 'मिडिल-ईस्ट में जो कुछ भी हुआ है, उसके गुस्से में इजरायल ने ईरान के साउथ पार्स गैस फील्ड पर हिंसक हमला किया है. पूरे फील्ड के एक छोटे हिस्से को निशाना बनाया गया है.'

ट्रंप ने कहा कि ये साउथ पार्स पर हुआ हमला पूरी तरह से इजरायल का ऑपरेशन था. उन्होंने कहा, 'संयुक्त राज्य अमेरिका को इस हमले के बारे में कुछ भी पता नहीं था और कतर देश इसमें किसी भी तरह से शामिल नहीं था, न ही उसे इस बारे में कोई अंदाजा था कि ऐसा होने वाला है.'

Advertisement

एक बयान में ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और कतर की पांच ऊर्जा सुविधाओं को आने वाले घंटों में निशाना बनाया जाएगा. इस पर ट्रंप ने कहा, 'ईरान को ये या साउथ पार्स हमले से संबंधित कोई भी तथ्य पता नहीं था और उसने गलत तरीके से कतर की एलएनजी गैस सुविधा के एक हिस्से पर हमला किया.'

यह भी पढ़ें: मिडिल-ईस्ट में हजारों सैनिक भेजने की तैयारी, ईरान में अब क्या है ट्रंप का इरादा?

ट्रंप ने ईरान को दी धमकी

ट्रंप ने लिखा, 'इस बेहद अहम और कीमती साउथ पार्स फील्ड पर इजरायल तब तक कोई और हमला नहीं करेगा, जब तक कि ईरान बेवकूफ तरीके से निर्दोष कतर पर हमला न करने का फैसला नहीं करता. ऐसी स्थिति में अमेरिका, इजरायल की मदद या सहमति के साथ या उसके बिना, पूरे दक्षिण पार्स गैस फील्ड को इतनी ताकत और शक्ति के साथ उड़ा देगा जैसा ईरान ने पहले कभी नहीं देखा होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement