फिर धमाके से दहला लेबनान, आतंकी संगठन के केंद्र में हुआ भीषण विस्फोट

यह धमाका ऐन काना गांव में "हिजबुल्लाह आतंकी संगठन के केंद्र" के पास हुआ जिससे आसपास के घर भी हिल गए. एएफपी के एक फोटोग्राफर के मुताबिक धमाके के बाद इस आतंकी समूह के सदस्यों ने क्षेत्र को बंद कर दिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 सितंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST
  • लेबनान में एक बार फिर हुआ भीषण धमाका
  • आतंकी संगठन हिज्बुल्ला के केंद्र में हुआ धमाका

लेबनान एक बार फिर भीषण धमाकों से दहल गया है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह धमाका हिजबुल्लाह आतंकियों के गढ़ माने जाने वाले एक गांव में हुआ है. यह दक्षिणी लेबनान का इलाका है.

यह धमाका ऐन काना गांव में "हिजबुल्लाह आतंकी संगठन के केंद्र" के पास हुआ जिससे आसपास के घर भी हिल गए. एएफपी के एक फोटोग्राफर के मुताबिक धमाके के बाद इस आतंकी समूह के सदस्यों ने क्षेत्र को बंद कर दिया.

Advertisement

स्थानीय निवासियों ने कहा कि एंबुलेंस से कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जबकि राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने सीमित नुकसान की सूचना दी है. एक सैन्य सूत्र ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि विस्फोट "हिज्बुल्ला केंद्र में हुआ था. 

सोशल मीडिया पर साझा किए गए फुटेज में विस्फोट की जगह से गहरे भूरे रंग के धुएं का एक विशालकाय गुबार निकलता दिखाई दे रहा है. वहीं शिया आंदोलनकारियों ने तुरंत विस्फोट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

ईरान द्वारा समर्थित हिज्बुल्लाह एकमात्र लेबनानी गैर-राज्य सशस्त्र समूह है, जिसे 1975-1990 के गृहयुद्ध के बाद निरस्त्र नहीं किया गया था. इसने पड़ोसी इज़राइल, ईरान के कट्टर-दुश्मन के साथ कई युद्ध लड़े हैं. नेशनल न्यूज एजेंसी ने कहा कि विस्फोट इजरायल के लड़ाकू जेट और ड्रोन द्वारा किया गया था.

Advertisement

लेबनान अभी भी बेरुत के बंदरगाह पर सैकड़ों टन अमोनियम नाइट्रेट के एक बड़े विस्फोट के प्रभाव में है. इस धमाके में 190 से अधिक लोग मारे गए जबकि हजारों लोग घायल हो गए.

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »